प्रकाश मेहरा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2023 के साक्षात्कार सोमवार से शुरू हो गए। खास बात यह है कि पहले दिन ही इंटरव्यू बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कई सवाल पूछे।
अभ्यर्थियों से उनके विषय, सेवा और परिस्थिति आधारित कई सवाल भी पूछे गए। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा करने जा रहे हैं, इस पर अपनी राय रखें।
राम मंदिर निर्माण से देश की अर्थव्यवस्था के विकास में किस तरह की मदद मिलेगी। एक महिला अभ्यर्थी से राम मंदिर की शैली के विषय में सवाल पूछा गया। एक अन्य से पूछा गया कि भगवान राम ने सीता को वनवास क्यों भेजा ? क्या उनका निर्णय सही था? पीसीएस 2023 की 254 रिक्तियों में से 150 पदों पर लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन होना है।







