Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

राहुल गांधी को भारत का अपमान करने की आदत, चीन वाले बयान पर भड़की BJP

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 9, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, विश्व
A A
rahul gandhi
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। सोमवार को भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सांसद को भारत का अपमान करने की आदत है। साथ ही सवाल उठाया कि क्या राहुल कम्युनिस्ट पार्टी के साथ सांठगांठ के चलते चीन के पक्ष में बोलते हैं? राहुल तीन दिनों के दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। टेक्सास में छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने चीन, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर बात की।

भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘राहुल गांधी चीन के पक्ष में बोलने के लिए उत्सुक हैं और उन्हें भारत का अपमान करने की आदत है। दुनिया जानती है कि अगस्त 2024 तक चीन का युवा बेरोजगारी दर 17 प्रतिशत है। ऐसे में सवाल है कि क्या CPI के साथ अपने MoU के कारण वह चीन के पक्ष में बोलते हैं और भारत के खिलाफ बात करते हैं? राहुल यहां नहीं रुके और उन्होंने सिर्फ इसलिए भारतीय न्याय व्यवस्था पर सवाल उठा दिया, क्योंकि वह बाहर हैं। वह भारत में तनाव का पूर्वानुमान लगा लेते हैं, क्योंकि उनकी तोड़ो और राज करो की रणनीति है।’

इन्हें भी पढ़े

shivraj singh chouhan-CM Samrat

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार

September 16, 2026

ब्रिक्स से भारत को क्या लाभ?

September 16, 2026
नेता उमर अब्दुल्ला

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

September 15, 2026
upi and rupay

2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश

September 15, 2026
Load More

उन्होंने कहा, ‘सैम पित्रोदा ने कहा कि वह अब पप्पू नहीं है। वह अब बहुत बुरे हो गए हैं, क्योंकि उनके सभी बयान भारत के बारे में गलत बातें फैलाते हैं। उनके सभी बयान ऐसे व्यक्ति की परछाई दिखाते हैं, जो समाज को बांटना चाहता है। एक ऐसा आदमी, जो चीन के पक्ष में बात करता है। वह यह कहकर हिंदू देव देवता का अपमान करते हैं कि इसका मतलब भगवान नहीं होता। यही वजह है कि INDI गठबंधन हमेशा सनातन के खिलाफ है।’

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के भाषण का सार है कि ये भारत के खिलाफ है, भारत की महिलाओं के खिलाफ है और हर उस चीज के बारे में है, जो चीन या अन्य शक्ति भारत में अपना एजेंडा बढ़ाने के लिए चाहते हैं। यही वजह है कि भारत ने 2014, 2019 और 2024 में राहुल गांधी और कांग्रेस को नकार दिया। वह 2029 में भी उन्हें नकारना जारी रखेंगे और पीएम नरेंद्र मोदी को चुनेंगे।’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘…भारत की तारीफ करने के बजाय वे(राहुल गांधी) भारत के बाहर जाकर भारत को ही गाली दे रहे हैं, चीन की तारीफ कर रहे हैं। लगता है कि वे चीन के पैसों पर ही पल रहे हैं तभी वे बाहर जाकर चीन का प्रचार कर रहे हैं… ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए जो भारत के बाहर जाकर भारत की निंदा करते हैं और दुश्मन देशों की तारीफ करते हैं।’

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘राहुल गांधी ने चीन का जिक्र करके एक बार फिर देश को बता दिया है कि उन्हें चीन से कितना प्यार है, जबकि पूरा देश चीनी सामान का बहिष्कार करने में जुटा है। राहुल गांधी द्वारा भारत में रोजगार की समस्या का जिक्र करना दिखाता है कि वह भारत के बारे में क्या सोचते हैं। प्रधानमंत्री के आने के बाद आज लाखों रोजगार सृजित हो रहे हैं, अगर आज रोजगार की समस्या है तो इसका कारण है कि कांग्रेस अपने लंबे समय के शासन में ऐसी व्यवस्था नहीं बना पाई कि जितनी जनसंख्या बढ़े उसी अनुपात में रोजगार सृजित हो।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में रोजगार के नए आयाम स्थापित किए हैं, जहां उन्होंने विश्वकर्मा योजना, स्वनिधि योजना आदि के जरिए रोजगार सृजन का बेहतरीन काम किया है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि वह क्या और कब और कह रहे हैं। अगर विपक्ष के नेता इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान देंगे तो जनता इसका जवाब देगी।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सिद्धारमैया-शिवकुमार के दावों के बीच कांग्रेस में CM पद के दो और दावेदार

May 16, 2023

राहुल गांधी की ‘पनौती’ टिपप्णी पर भड़की जनता

November 25, 2023

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन को किया फ्लैग ऑफ

January 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार
  • CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.