Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

राहुल गांधी बोले-राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक नहीं, डांस पार्टी’, भड़के संत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 28, 2024
in राजनीति, राज्य, राष्ट्रीय
A A
rahul ladakh
11
SHARES
352
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक चुनावी रैली में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) के अनुष्ठान को लेकर सवाल खड़े कि हैं। उन्होंने कहा है कि आयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्री राम जन्मभूमि में हुआ अनुष्ठान धार्मिक नहीं बल्कि एक डांस पार्टी था। उन्होंने हरियाणा में एक चुनावी रैली के दौरान बीजेपी को निशाने पर लेते हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय सीट ने बीजेपी की हार की वजह बताई। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी को जनता ने नकार दिया है। इस पार्टी को मंदिर के नाम पर अब वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नाच गाना चला, प्रेस वाले हाय-हाय कर रहे थे।

राहुल गांधी इन दिनों चुनावी राज्यों के दौरे पर हैं। शनिवार को हरियाणा में एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने एक बार फिर एनडीए सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को नाच गाना का कार्यक्रम तक बता डाला। कांग्रेस दिग्गज के इस बयान से संत समाज समेत राम मंदिर समर्थकों के एक बड़े ग्रुप में नाराजगी है। उनका कहना है राजनीतिक बयानबाजी से राम मंदिर मंदिर को दूर रखना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
Ajit Doval

डोभाल का खुलासा, पहलगाम हमले के बाद PM मोदी ने दिए थे आतंकियों के लिए कड़े निर्देश

August 16, 2026
Load More

दरअसल, हरियाणा में राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी दल को जाति या फिर धर्म के नाम पर लंबे समय तक वोट नहीं मिल सकता। मंच ने राहुल गांधी ने अयोध्या में बीजेपी के हार का जिक्र किया। उन्होंने काह कि बीजेपी राम मंदिर के नाम पर तो वोट लेना चाहती है, लेकिन जब असर आते हैं तो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जैसे कार्यक्रमों में अंबानी, अडानी, अमिताभ बच्चन जैसे लोगों को बुलाया जाता और किसान, या फिर अन्य वर्ग के लोगों को दरकिनार किया जाता है।

राहुल गांधी ने कहा,”…अयोध्या में बीजेपी क्यों हारी? बीजेपी को जनता ने नकार दिया। राम मंदिर के नाम पर वोट लेने चाहते थे, मगर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में एक मजदूर नहीं दिखा,बड़ही, किसान कोई नहीं दिखा। बस बीजेपी ने अडानी, अंबानी, अमिताभ बच्चन को बुला लिया। प्राण प्रतिष्ठा में नाच गाना चला, प्रेस वाले हाय-हाय कर रहे थे। ये बीजेपी की रियलिटी है।”

भड़के अयोध्या के संत

हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने लोकसभा नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसका विरोध और निंदा करते हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी पागल हो गए हैं। उन्हें पागलखाने में भर्ती कराया जाना चाहिए। 500 साल लंबे संघर्ष में लाखों राम भक्तों ने अपनी जान दी और सनातन को राम मंदिर का निर्माण पच नहीं रहा है…राहुल गांधी बिल्कुल पागल हैं और उनका जो मन करता है वो बोलते रहते हैं…।”

जबकि जगद्दगुरू राम निदेशाचार्य ने कहा है कि एक बड़ी पार्टी के नेता जो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, उनके द्वारा अगर इस तरह के बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इससे पहले भी राम मंदिर को लेकर कांग्रेस की ओर कई ऐसे बयान आए, जिससे साफ हो गाया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस का शामिल ना होना इसका उदाहरण है। लेकिन अब कांग्रेस नेता जिस तरह के बयान दे रहे हैं, वो इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है।

हिंदू धर्म का अपमान करना कांग्रेस, राहुल गांधी की आदत: बीजेपी

वहीं बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हिंदू धर्म का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है। बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा, “जब हिंदू धर्म का अपमान करने की बात आती है तो राहुल गांधी बार-बार घृणित अपराध करते हैं। जैसा कि हमने देखा है, राहुल गांधी कभी भी कोई मौका नहीं गंवाते हैं…हिंदू धर्म और हमारे हिंदू धर्म का पालन करने वाले लाखों भक्तों को नीचा दिखाना, अपमानित करना और अपमानित करना, कांग्रेस का इतिहास रहा है। यह हिंदू भावनाओं या हिंदू धर्म के खिलाफ उनका पहला बयान नहीं है। इससे पहले राहुल गांधी ने सिंगोल का भी मजाक उड़ाया था। यह राहुल गांधी और कांग्रेस की कट्टर मानसिकता है…।”

सनातन धर्म अनुयायियों की भावनाएं आहत: नलिन कोहली

बीजेपी नेता नलिन कोहली ने राहुल गांधी के बयान को बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, ऐसे बयानों से दुनिया भर के करोड़ों सनातन धर्म अनुयायियों और हिंदुओं की भावनाएं आहत होंगी…राहुल गांधी के बयान से मैं स्तब्ध हूं…कांग्रेस पार्टी भगवान राम की इतनी विरोधी क्यों है? कांग्रेस पार्टी का कोई भी वरिष्ठ व्यक्ति इसमें शामिल नहीं हुआ… यूपीए ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे में कहा कि भगवान राम एक काल्पनिक व्यक्ति हैं… अयोध्या आंदोलन से जुड़ी हर चीज पर हमेशा हमला किया है… कांग्रेस पार्टी के एक सहयोगी ने सनातन धर्म को एक बीमारी कहा… इस तरह के बयान से वे स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि उन्हें भगवान राम में कोई आस्था नहीं है और वोटों की खातिर, वे भगवान राम के मंदिर के अभिषेक जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भी नृत्य कार्यक्रम बता सकते हैं।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कांग्रेस के झटके से बैकफुट पर बीजेपी, अब बनाना होगा ‘महाप्लान’

February 7, 2023
Matua Dharma

19 मार्च से शुरू होगा मतुआ धर्म महा मेला, पीएम मोदी ने की लोगों से यात्रा करने की अपील

March 18, 2023
गाय

गोचर भूमि में गायों के आश्रय का कानून

June 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.