Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

ट्रेन लेट न दिखे इसके लिए रेलवे ने ढूंढा गजब उपाय, जानिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 4, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Railway
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कोरोना के बाद जैसे-जैसे ट्रेनों की संख्या बढ़ी है, वैसे-वैसे ट्रेनों की लटलतीफी भी बढ़ी है। इस समय प्रीमियम ट्रेनों (Premium Trains of India) को छोड़ दें तो अन्य ट्रेनें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच ही नहीं पाती। ऐसे में रेलवे की पंक्चुअलिटी (Punctuality) खराब हो रही है। इसे सुधारने का रेलवे ने नया तरीका ढूंढ लिया है। उसने ट्रेनों की सफर की अवधि ही बढ़ा दी है। हम आपको पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में अलुआबाड़ी-सिलीगुड़ी सेक्शन का उदाहरण दे रहे हैं। वहां 10 किलोमीटर तक की दूरी तय करने के लिए ट्रेन को 45 मिनट का समय दिया गया है।

कहां का है वाकया

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

प्रभात खबर अखबार की एक रिपोर्ट बताती है कि ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों में बढ़ रही नाराजगी को दूर करने के लिए रेलवे ने नया रास्ता निकाल लिया है। रेलवे द्वारा अलुआबाड़ी-सिलीगुड़ी रेलखंड में चलने वाली ट्रेनों के सफर की अवधि को ही बढ़ा दिया है। इससे ट्रेन अब अपने गंतव्य स्टेशन पर भले ही देरी से पहुंचेगी, लेकिन तकनीकी रूप से ट्रेनों को लेट नहीं कहा जायेगा। ट्रेनों के गंतव्य पर भारी लूज टाइमिंग से चलेगी किये जाने के कारण रेलवे भले यह दिखाने में सफल हो रहा है कि ट्रेनें समय से चल रही हैं। लेकिन रेलवे की इस व्यवस्था से पैसेंजरों में नाराजगी है।

पैसेंजर होते हैं परेशान

राधिकापुर से सिलीगुड़ी के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का समय ठाकुरगंज में सुबह 9:58 बजे है। इस ट्रेन का समय नक्सलबाड़ी में 10:43 पर निर्धारित है। वहीं, इस ट्रेन का बागडोगरा में 12:08 पर तो सिलीगुड़ी दोपहर 12:30 पर पहुंचने का समय निर्धारित है। यानी ठाकुरगंज से नक्सलबाड़ी के 33 किलोमीटर की दूरी 45 मिनट में यह ट्रेन तय करती है। लेकिन नक्सल बाड़ी से बागडोगरा तक की 13 किलोमीटर की दूरी तय करने में इस ट्रेन को एक घंटा 15 मिनट का समय लगता है। लेकिन बागडोगरा से सिलीगुड़ी के 10 किलोमीटर की दूरी केवल 22 मिनट में ही ट्रेन तय कर लेती है। अब यह तो रेल प्रशासन ही बताएगा कि इस ट्रेन के परिचालन के समय नक्सलबाड़ी से बागडोगरा के बीच क्या आपदा आती है कि 13 किलोमीटर की दूरी पूरी करने में एक घंटा 15 मिनट लग जाते हैं।

10 किलोमीटर का सफर 45 मिनट में

अब आइए, कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन से आने वाली एक प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन को देखते हैं। कंचनकन्या एक्सप्रेस को बागडोगरा से सिलिगुड़ी के बीच 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 45 मिनट का समय लगता है। रेलवे की भाषा में इसे लूज टाइमिंग कहा जाता है। कभी-कभार यात्रियों को इस लूज टाइमिंग के कारण घंटों बैठना पड़ रह है। लूज टाइमिंग का असर यह है की अलुआबाड़ी – सिलीगुड़ी रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनें यदि नियमित समय पर बागडोगरा पहुंच जाए, तो लगभग आधे घंटे तक ट्रेनों को यहां रोक दिया जाता है। कंचनकन्या एक्सप्रेस ठाकुरगंज से बागडोगरा की 46 किमी की दूरी 50 मिनट में पूरी करती है। लेकिन बागडोगरा से सिलीगुड़ी की 10 किमी की दूरी तय करने के लिए रेलवे ने 45 मिनट निर्धारित किया है।

ट्रेन लेट हो तो यह आता है काम

रेलवे के जानकार बताते हैं कि यही लूज टाइमिंग ट्रेनों की लेटलतीफी के दौरान काम आता है। मान लिया जाए कि कंचनकन्या एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से चल रही है। लेकिन जब उसे किसी स्टेशन पर 45 मिनट का लूज टाइम मिलता है तो वह गंतव्य पर राइट टाइम पहुंचेगी। अब दानापुर से आने वाली कैपिटल एक्सप्रेस को देखिए। इसे बागडोगरा से सिलीगुड़ी पहुंचने में 10 मिनट का समय लगता है। कंचनकन्या एक्सप्रेस को बागडोगरा से सिलीगुड़ी 10 किलोमीटर पहुंचने में 45 मिनट तो कटिहार इंटर सिटी को यह दूरी तय करने में 50 मिनट लगता है। वहीं मालदा डेमू को यह दूरी तय करने में एक घंटे 20 मिनट, वहीं बालुरघाट इंटरसिटी को यह दूरी तय करने में 35 मिनट लगता है। वहीं महानंदा एक्स्प्रेस को 25 मिनट।

डीजल से इलेक्ट्रिक इंजन हुआ, तभी भी स्पीड बढ़ी

रेलवे ने इस सेक्शन का इलेक्ट्रिफिकेशन कर दिया। कहा जाता है कि डीजल से इलेक्ट्रिक करने पर ट्रेन की स्पीड बढ़ जाती है। लेकिन इस सेक्शन पर इलेक्ट्रिक इंजनों के इस्तेमाल के बाद भी स्पीड नहीं बढ़ी। रेलवे ने टाइम टेबल में सुधार किया ही नहीं। इसी वजह है कि लोगों का कीमती समय खराब होता है।

ट्रेन समय पर हो तो घंटे भर करना होता है इंतजार

एक रेल यात्री अभिषेक गाडोदिया ने बताया कि आम तौर पर राधिकापुर डेमू ट्रेन नियत समय पर ही चलती है। यह ट्रेन अपने नियत समय पर नक्सलबाड़ी पहुंचती है तो उसको वहां कम से कम एक घंटा खड़ा कर दिया जाता है। उसके बाद ही ट्रेन को सिलीगुड़ी की तरफ रवाना किया जाता है। स्टेशन मास्टर कहते हैं कि ट्रेन बीफोर है, अभी इसका टाइम नहीं हुआ। उनका कहना है कि जब पौने घंटे का लूज टाइम है तो ट्रेन तो बीफोर पहुंचेगी ही।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
गणेश जोशी

उद्यान मंत्री गणेश जोशी बोले – निशुल्क वितरित होंगे शीतकालीन फल पौधे

January 18, 2023
CM Devendra Fadnavis

अब भारत में ही पूरा होगा विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का सपना : CM देवेंद्र फडणवीस

June 15, 2025
Delhi government

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, इमरजेंसी के मीसा बंदियों को मिलेगी पेंशन !

May 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.