Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

मांसपेशियों में उठा दर्द बना देता हैं असहाय, इन नैचुरल तरीकों से मिलेगा आराम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 18, 2023
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
मांसपेशियों में उठा दर्द
24
SHARES
815
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मसल्स अर्थात मांसपेशियां शरीर में बेहद जटिल व्यवस्था के साथ व्यवस्थित रहती हैं जिनमें उठी किसी भी प्रकार की परेशानी आपको असहाय बना सकती हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि मांसपेशियों में अचानक दर्द होने लगता हैं। चाहे बच्चे हों या बड़े पैरों की मांसपेशियों में असमय दर्द उठ सकता है। कई बार देर तक हेवी वर्कआउट करने, तेजी से दौडऩे, मांसपेशियों में चोट लगने, मसल्स में स्ट्रेस आदि के कारण भी यह दर्द हो सकता हैं। जब दर्द ज्यादा बढ़ जाता है, तो कई लोग पेनकिलर खाना शुरू कर देते हैं। इससे तत्काल दर्द में आराम मिलता है, लेकिन यह दीर्घकालीन उपाय नहीं है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जो आपके बेहद काम आ सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में..

कैमोमाइल ऑयल
मसल्स में पेन होने पर कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल से प्रभावित एरिया की मसाज करें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो अनिद्रा, मांसपेशियों में ऐंठन, फीवर, सर्दी और फ्लू आदि को आसानी से ठीक करते हैं। इसकी चाय भी बनाकर आसानी से पी जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़े

blood pressure

बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

August 10, 2026
Swine flu hits Delhi

दिल्ली में स्वाइन फ्लू की दस्तक! क्या हैं लक्षण, कब और कहां कराएं जांच?

August 7, 2026
दालचीनी, मेथी

सेहत के लिए फायदेमंद है दालचीनी, मेथी और हल्दी का मिश्रण, मिलेंगे ये फायदे

August 6, 2026
smoking cigarettes

सिगरेट छोड़ना चाहते हैं? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, हमेशा के लिए छूट सकती है लत

July 25, 2026
Load More

बर्फ की सिंकाई
पैरों की मांसपेशियों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप बर्फ की सिंकाई कर सकते हैं। बर्फ की सिंकाई से मसल्स में अगर अंदरूनी सूजन होगी तो उससे भी आराम मिल जाएगा। आपको पैरों पर बर्फ से 15 से 20 मिनट सिंकाई करनी होगी। सिंकाई के लिए बर्फ का पैक लीजिए या फिर किसी रूमाल या छोटे तोलिया में बर्फ को लपेटकर पैरों पर हल्के हाथ से दबाकर रखिए। आप चाहें तो फ्रोजन मटर के बैग को भी सिंकाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

हल्दी का इस्तेमाल
मांसपेशियों के दर्द में हल्दी भी राहत पहुंचा सकती है। आप इसे लगा भी सकते हैं और खा भी सकते हैं। जिस स्थान पर आपको दर्द हो रहा है, वहां अगर आप हल्दी लगाना चाहती हैं तो आपको हल्दी, चूना, प्याज का पेस्ट और सरसों का तेल मिक्स करके लगा लेना चाहिए और उस स्थान को कपड़े से इस तरह बांध लेना चाहिए कि हवा न लगे। वहीं अगर आप हल्दी का सेवन करना चाहते हैं तो रात में सोने से पहले एक कप दूध में चुटकीभर हल्दी और चुटकीभर कालीमिर्च मिला कर उसका सेवन करें। ऐसा करने भी आपको दर्द में राहत मिलेगी।

सेब का सिरका
सेब का सिरका आपके मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए एक और महान उपाय है। इसमें सूजनरोधी और क्षारीय गुण भी होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अपने नहाने के टब में सबसे पहले गुनगुना पानी डालें और इसमें दो कप सेब का सिरका मिलाएं। अब इस टब में 15 से 20 मिनट तक बैठे रहें। इस प्रक्रिया का इस्तेमाल रोज़ करें तब तक जब तक कि आपकी मांसपेशियों को आराम नहीं मिल जाता। इसके अलावा आप एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच शहद को गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। हफ्ते भर के लिए इस मिश्रण का प्रयोग रोज़ाना एक बार ज़रूर करें।

लहसुन
यदि आपको कंधे, पैरों, बांह या शरीर के किसी भी हिस्से की मांसपेशियों में दर्द हो या खिंचाव महसूस हो रहा है, तो आप लहसुन वाले गर्म तेल से मालिश करें। इसके लिए सरसों के तेल में लहसुन की दो-तीन कली डालकर पका लें। इस तेल से दर्द वाली जगह पर मालिश करें। दर्द और खिंचाव कम होने लगेगा। लहसुन में मौजूद एलिसिन तत्व दर्द को कम करती है।

अदरक
आयुर्वेद में अदरक को औषधि माना जाता है। डॉक्टर्स हमेशा बदलते मौसम और कोरोना महामारी के दौरान इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए अदरक युक्त काढ़ा और चाय का सेवन करने की सलाह देते हैं। अदरक सूजन विरोधी रूप में कार्य करता है और रक्त परिसंचरण और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से मांसपेशियों के दर्द में भी आराम मिलता है। एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि मांसपेशियों के दर्द में अदरक का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए अदरक को पेन किलर भी कहा जाता है।

पुदीना
पुदीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ मांसपेशियों के दर्द को भी कम करता है। पुदीना में एंटीस्पास्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो संकुचन के दौरान मांसपेशियों को आराम देते हैं और जिससे दर्द दूर होता है। इसकी चाय बनाकर पी जा सकती है या एसेंशियल ऑयल से मसाज करें।

रोज़मरी
ताज़ा और सूखे रोजमेरी की पत्तियों में सूजनरोधी गुण होते हैं जो मांसपेशियों की सूजन और दर्द से जल्द रहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आठ कप पानी में तीन मु_ी सूखे रोजमेरी की पत्तियों को डालें। अब उसे उबलने के लिए रख दें। उबलने के बाद उसे आंच पर से हटा दें और 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इस मिश्रण को अपने प्रभावित क्षेत्रों पर 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। मिश्रण का उपयोग पूरे दिन में दो से तीन बार ज़रूर करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ग्रीन हाउस

आग में कोयला झोंक रहे विकसित देश और झुलसेंगे हम

October 27, 2023
CM Dhami

PM मोदी का आदमपुर हवाई अड्डे को गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना ऐतिहासिक कदम : CM धामी

February 1, 2026
Field Marshal

60 साल बिना फील्ड मार्शल के कैसे चला मुल्क, क्या है मार्शल बनाने का मकसद !

May 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी का अमेरिका को सीधा जवाब, भारत अब ‘बाजार’ पर करेगा कब्जा!
  • बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी
  • शुरू हुआ डॉ. डूम के आतंक का काउंटडाउन, सामने आया ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का नया ट्रेलर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.