Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

‘बार-बार रेप किया’, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ सामने आई एक और महिला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 12, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
13
SHARES
426
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बेंगलुरु। जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़ी तीसरी एफआईआर दर्ज हो गई है। एक महिला ने सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। सूत्रों का कहना है कि महिला ने आरोप लगाया है कि प्रज्वल ने कई बार उसके साथ रेप किया। बता दें कि शिकायतकर्ता एक वायरल वीडियो में भी सामने आई थी।

आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 376(2)(के), 354(ए), 354(बी), 354(सी) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये मामले बार-बार बलात्कार, ताक-झांक, फिल्मांकन, यौन संबंधों की मांग, कपड़े खींचने, छेड़छाड़ और धमकी देने से संबंधित हैं। हालांकि एसआईटी ने शिकायतकर्ता महिला की पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया।

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों के अनुसार, प्रज्वल के खिलाफ आठ मई को बेंगलुरु में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रज्वल द्वारा कथित तौर पर कई महिलाओं के यौन शोषण से संबंधित कई आपत्तिजनक वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) सुप्रीमो एच.डी. देवेगौड़ा के पोते हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के रूप में हासन में 26 अप्रैल के लोकसभा चुनाव में खड़े हुए थे। उनकी पार्टी ने 2023 में भाजपा के साथ गठबंधन किया था।

हासन सीट पर मतदान के बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे। पहली प्राथमिकी हासन के होलेनरासिपुरा में उनके रसोइये के साथ छेड़छाड़ से संबंधित है। प्रज्वल के पिता और होलेनरासिपुरा विधायक एच.डी. रेवन्ना भी इस मामले में आरोपी हैं। दूसरा मामला जद(एस) कार्यकर्ता से बंदूक के बल पर बलात्कार करने से जुड़ा है।

एच.डी. रेवन्ना पहले से ही न्यायिक हिरासत के तहत परप्पारा अग्रहारा की केंद्रीय जेल में बंद हैं, क्योंकि 20 वर्षीय एक युवक ने आरोप लगाया था कि रेवन्ना और उसके सहयोगी ने उसकी मां का अपहरण कर लिया है। युवक ने कहा कि उसकी मां का नाम एक वीडियो में आया था, जहां प्रज्वल ने कथित तौर पर उसे बांध दिया था और उसके साथ बलात्कार किया था। हासन सांसद फरार हैं और माना जाता है कि वह विदेश में छिपे हुए हैं। प्रज्वल के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर उसके ठिकाने की जानकारी मांगी गई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi

संसद में राहुल गांधी के ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल, लोकसभा में जमकर हंगामा

July 29, 2026

विज्ञान की बड़ी सफलता

January 25, 2023
Pahal media group

जरुरतमंदो के शिविरों के आयोजन के लिए राजस्थान पहुंचा ‘पहल’ का कारवां

November 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.