Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

रेपो रेट पर आरबीआई ने दिया सरप्राइज, अब FD पर क्या करें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 21, 2023
in व्यापार
A A
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ऐसे समय पर जब ज्यादातर एक्सपर्ट रेपो रेट में बढ़ोतरी किए जाने का अनुमान जता रहे थे तब रिजर्व बैंक ने इस पर ब्रेक लगाकर सबको चौंका दिया। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबकि ऐसे में उन लोगों को थोड़ी निराशा हाथ लगी है जो रेपो रेट बढ़ाए जाने पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ने की आस लगाए बैठे थे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी ताजा मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार रखने का फैसला किया। पिछले 11 महीनों के भीतर रेपो रेट में कुल बढ़ोतरी 2.5% हो गई है। अब, FD निवेशकों के मन में कई सवाल आ रहे हैं मसलन क्या FD की ब्याज दरें बढ़ोतरी के अंतिम दौर में पहुंच गई हैं या इसमें कुछ और समय लगेगा? लंबी अवधि की FD करने के लिए क्या और इंतजार करना चाहिए? हालांकि, FD पर मिलने वाला रेट अपनी ऊंचाई पर पहुंचा है या नहीं इसको लेकर जानकारों की राय अलग-अलग है। लेकिन एक बात तो तय है कि FD निवेशकों के लिए अपने निवेश में बदलाव करने का यह सबसे अच्छा समय हो सकता है। आइए समझते हैं कि किस दिशा में FD दरें बढ़ने की संभावना है और आपके FD निवेश के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है।

इन्हें भी पढ़े

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
Post Office

FD जैसी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, मिलेगा तगड़ा मुनाफा!

August 22, 2026
AI model 'Param-2

रोटी, कपड़ा और मकान के बाद क्या अब AI बन रहा असल जरूरत!

August 21, 2026
business delhi

दिल्ली में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी रफ्तार!

August 21, 2026
Load More

क्या ब्याज दर अपने ऊंचाई पर पहुंच गया है? RBI ने पहले दरों में इजाफा इसलिए किया कि रिटेल महंगाई बहुत ज्यादा थी। हालांकि, दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई छह फीसदी से नीचे जाने के बाद फरवरी 2023 में फिर से 6.44% हो गई। RBI इसके छह फीसदी से नीचे रहने की उम्मीद कर रहा था। हालांकि, जब तक महंगाई स्थायी रूप से कम नहीं हो जाती है, तब तक रीपो रेट में एक और इजाफा होने की संभावना से पूरी तरह इंकार नहीं किया जा सकता है। अगला कदम उठाने से पहले RBI परिस्थिति और डेटा पर नजर रखेगा। कोटक महिंद्रा असेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के MD नीलेश शाह कहते हैं, ‘बाजार को उम्मीद है कि RBI अधिक से अधिक रन बनाएगा और महंगाई तथा ग्रोथ पर मैच जीतेगा, चाहे वह किसी भी दिशा में गेंद को हिट करे।’

बैंकों ने नहीं दिया है अब तक रेपो रेट बढ़ोतरी का पूरा फायदा : जब कभी रेपो रेट बढ़ता है तो बैंक फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेने वाले अपने कर्जदारों पर इसका बोझ डालने में ज्यादा देरी नहीं करते हैं। जबकि FD के निवेशकों को इसका फायदा देने में उनकी सुस्ती साफ नजर आती है। RBI के डेटा से पता चलता है कि अप्रैल 2022 में एक वर्ष से अधिक अवधि वाली FD की सबसे कम और सबसे ज्यादा ब्याज दरें क्रमश: 5% और 5.60% थीं। उसके बाद से 24 मार्च, 2023 के डेटा के मुताबिक सबसे कम ब्याज दर एक फीसदी बढ़कर छह फीसदी और सबसे ज्यादा वाली ब्याज दर 1.65% बढ़कर 7.25% हो गई है।

क्या और बढ़ेगी FD की दरें?

जो बैंक उच्च ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं, वे केवल एक से तीन साल की FD के लिए ऐसा कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, कोटक महिंद्रा बैंक 390 दिनों (12 महीने 25 दिन) से लेकर दो साल से कम की अवधि की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.2% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.7% का रिटर्न देता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 800 दिनों और तीन वर्षों के दो विशेष अवधि पर 7.30% का अपना सबसे अच्छा रिटर्न देता है। यानी कि FD की दरों में और इजाफा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

क्या यह आपकी FD बुक करने का सबसे अच्छा समय है? अधिकांश प्रमुख फैक्टर बताते हैं कि हम मौजूदा रेपो रेट बढ़ोतरी के टॉप पर पहुंचने के करीब हैं। संभवत: एक और बढ़ोतरी के साथ इस पर मोटे तौर पर विराम लग सकता है। यानी FD ब्याज दरों में कुछ और समय के लिए बढ़ोतरी जारी रह सकती है। सभी बैंकों ने विशेष रूप से लंबी अवधि वाले FD के लिए रीपो दर इजाफे के मुताबिक अपनी FD ब्याज दरें नहीं बढ़ाई है। अब जून में होने वाली MPC की बैठक से FD को अधिक ठोस दिशा प्रदान करेगी।

वर्तमान समय में आपको क्या करना चाहिए? अगर आप बड़ी FD में लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो 2-3 महीने का इंतजार करना बेहतर हो सकता है। हालांकि, आप अपनी FD को दो से तीन हिस्सों में बांट भी सकते हैं। एक हिस्से को अभी और बाकी को 3 महीने के बाद निवेश कर सकते हैं।बैंकबाजारडॉटकॉम के CEO अधिल शेट्टी कहते हैं, ‘जहां तक FD की बात है, तो आपको ऊंची दरों पर निवेश करना चाहिए क्योंकि हम नहीं जानते कि ब्याज दरों के मामले में चीजें बेहतर होंगी या नहीं।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल ने शुरू की नई परंपरा

December 31, 2022
Kashmir tourism industry

कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री पर संकट, लाखों की आजीविका खतरे में?

April 24, 2025

महात्मा गांधी के बलिदान का अमृत महोत्सव

January 30, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.