Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 23, 2026
in व्यापार
A A
FD
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रिटायरमेंट के बाद नौकरी की सैलरी बंद हो जाती है, लेकिन घर के खर्च पहले की तरह चलते रहते हैं। ऐसे में बहुत से लोग ऐसी जगह पैसा लगाना चाहते हैं जहां उनकी जमा पूंजी सुरक्षित रहे और उससे नियमित आमदनी भी होती रहे। अगर आप भी रिटायर हो चुके हैं और ऐसी ही किसी स्कीम की तलाश में हैं तो सरकार की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) आपके लिए एक विकल्प हो सकती है।

इस योजना में फिलहाल 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज हर महीने नहीं, बल्कि हर तिमाही खाते में दिया जाता है। यानी रिटायरमेंट के बाद नियमित अंतराल पर एक तय रकम मिलती रहती है। आइए समझते हैं कि 30 लाख रुपये निवेश करने पर कितना ब्याज मिलेगा और पति-पत्नी दोनों निवेश करें तो कितनी कमाई हो सकती है।

इन्हें भी पढ़े

crude oil

भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
UPI

UPI पेमेंट पर टैक्स से राहत कैसे मिलेगी?

September 19, 2026
Crude oil

रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?

September 18, 2026
Load More

कितना मिलेगा ब्याज?

एससीएसएस में एक व्यक्ति अधिकतम 30 लाख रुपये निवेश कर सकता है। अगर कोई व्यक्ति पूरी 30 लाख रुपये की सीमा का निवेश करता है। ब्याज दर 8.2 प्रतिशत रहती है तो एक साल में करीब 2.46 लाख रुपये का ब्याज बनेगा। अब इसे तिमाही आधार पर समझें। 2.46 लाख रुपये को चार तिमाहियों में बांटने पर हर तीन महीने में करीब 61,500 रुपये ब्याज मिलेगा।

यानी अगर इस रकम को महीने के हिसाब से देखें तो औसतन करीब 20,500 रुपये मंथली इनकम के बराबर बैठती है। लेकिन ध्यान रखें कि एससीएसएस में ब्याज का पेमेंट हर महीने नहीं होता। पैसा हर तीन महीने में एक बार मिलता है।

15 लाख रुपये लगाने पर कितना मिलेगा?

अगर कोई वरिष्ठ नागरिक 30 लाख रुपये की बजाय 15 लाख रुपये निवेश करता है तो 8.2 प्रतिशत की मौजूदा दर के हिसाब से एक साल में करीब 1.23 लाख रुपये ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से हर तिमाही करीब 30,750 रुपये खाते में आएंगे। यानी महीने के हिसाब से औसत कमाई करीब 10,250 रुपये बैठती है। इस तरह निवेश की रकम के अनुसार एससीएसएस से रिटायरमेंट के बाद नियमित ब्याज इनकम का इंतजाम किया जा सकता है।

पति-पत्नी दोनों लगाएं पैसा तो?

एससीएसएस में पति और पत्नी अपनी पात्रता के अनुसार अलग-अलग निवेश कर सकते हैं। इसलिए अगर दोनों 30-30 लाख रुपये निवेश करते हैं तो परिवार की कुल निवेश राशि 60 लाख रुपये हो सकती है।

8.2 प्रतिशत की दर से 60 लाख रुपये पर सालभर में करीब 4.92 लाख रुपये ब्याज बनेगा। यानी हर तिमाही दोनों को मिलाकर करीब 1.23 लाख रुपये ब्याज मिल सकता है।

अगर इसे महीने के हिसाब से देखें तो यह करीब 41,000 रुपये प्रति माह के बराबर बैठता है। फिर से ध्यान रखें कि यह रकम खाते में हर महीने नहीं आएगी, बल्कि तिमाही पेमेंट के रूप में मिलेगी।

कितने समय के लिए होता है निवेश?

एससीएसएस में निवेश पांच साल के लिए किया जाता है। यानी खाता खोलने के बाद योजना पांच साल तक एक्टिव रहती है। पात्रता और लागू नियमों के अनुसार इसे आगे तीन साल के लिए बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलता है। योजना की ब्याज दर सरकार हर तिमाही के लिए तय करती है। यह योजना मुख्य रूप से 60 साल या उससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन के लिए है।

टैक्स का क्या होगा?

एससीएसएस में निवेश करने पर पुराने टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के अनुसार लागू सीमा तक टैक्स लाभ लिया जा सकता है। हालांकि, इस योजना से मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री नहीं है। ब्याज से होने वाली इनकम पर लागू टैक्स नियमों के मुताबिक टैक्स देना पड़ सकता है। इसलिए सिर्फ ब्याज दर देखकर निवेश का फैसला करने के बजाय अपनी कुल इनकम, टैक्स स्लैब और रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है।

निवेश से पहले ये बात जरूर समझें

एससीएसएस का मकसद रिटायरमेंट के बाद नियमित ब्याज इनकम का विकल्प देना है। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा तय है और ब्याज का पेमेंट तिमाही आधार पर होता है। साथ ही ब्याज दर सरकार की छोटी बचत योजनाओं की समीक्षा के आधार पर बदल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM मोदी

PM मोदी ने नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कोच में बच्चों से भी किया संवाद

December 30, 2023
आम आदमी पार्टी

कितनी कारगर होगी लकीर छोटी करने की यह तरकीब

April 5, 2023

लिंगायतों के गढ़ में बीजेपी के लिए मुश्किल लड़ाई!

May 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.