Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रेवड़ी पॉलिटिक्स और शॉर्ट कट की राजनीति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 12, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
TERI Summit pm modi
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की कथित रेवड़ी पॉलिटिक्स पर पानी फिरने के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जरूर राहत मिली होगी। फ्री-फ्री-फ्री के वादों से दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने में सफल रही आप ने बीजेपी पर बड़ा दबाव बना दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ‘मुफ्त की रेवड़ी’ कहकर जिस ओर इशारा किया था, उसे ही अब ‘शॉर्ट कट’ बताकर विरोधियों पर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि जो लोग शॉर्ट कट की राजनीति का अनुसरण कर रहे हैं, वो सिर्फ पैसों की बर्बादी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के संकीर्ण लक्ष्य के लिए कुछ भी कर गुजरने को आतुर ऐसे लोग करदाताओं के असली दुश्मन हैं। पीएम का यह बयान 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी अगले आम चुनाव में मुफ्त की रेवड़ी की राजनीतिक संस्कृति को बड़ा मुद्दा बनाती दिख रही है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री बार-बार इसी बहाने विरोधियों को निशाना बना रहे हैं।

सत्तालोलुप नेता और दल कभी राष्ट्र निर्माण नहीं कर सकते: पीएम
प्रधानमंत्री रविवार को नागपुर और विदर्भ के लिए 11 परियोजनाओं का उद्घाटन करने नागपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा, ‘शॉर्ट टर्म टैक्टिक्स अपनाने वाले राजनीतिक दल टैक्सपेयर्स के सबसे बड़े दुश्मन हैं। जिनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता में आना है और जो सत्ता के लिए झूठे वादे करते हैं वो कभी राष्ट्र निर्माण नहीं कर सकते। ऐसे वक्त में जब देश अगले 25 वर्षों के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है तब कुछ राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने पर तुले हैं।’ ध्यान रहे कि कांग्रेस और आप ने गुजरात-हिमाचल प्रदेश चुनावों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के साथ-साथ मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।

इन्हें भी पढ़े

skyroot vikram-1

अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट

August 28, 2026
modi cabinet 2024

केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

August 27, 2026
pm modi

पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

August 27, 2026
indus water treaty

सिंधु जलसंधि से न‍िकलने से भारत को रोक नहीं सकते अंतरराष्‍ट्रीय कानून, पाकिस्तान की बोलती बंद?

August 27, 2026
Load More

विदेशों का उदाहरण दे विरोधियों पर हमला
पीएम ने बुनियादी ढांचों के विकास में दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के निवेश का उदाहरण देते हुए अपनी पूर्ववर्ती सरकारों पर करदाताओं के पैसे बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘पूर्व की सरकारों ने अपने कार्यकाल में ईमानदार करदाताओं से वूसले गए टैक्स की रकम को या तो भ्रष्टाचार में या वोट बैंक पॉलिटिक्स पर लुटा दिए। वक्त की जरूरत है कि एक-एक पैसा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में खर्च किया जाए। आज मैं युवाओं और एक-एक टैक्सपेयर से अपील करता हूं कि वो ऐसे स्वार्थी राजनीतिज्ञों और राजनीतिक दलों की पोल खोलें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया की घटिया राजनीति से अर्थव्यवस्था का तेल निकल जाता है। हम देख चुके हैं कि कैसे ऐसे ही स्वार्थपरक कदमों से कुछ देशों की अर्थव्यवस्था गड्ढे में चली गई। हमें भारत को ऐसे दिशाहीन कदमों से बचाना होगा। मुझे खुशी है कि देश में स्थायी विकास हो रहा है और इसे लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।’

डबल इंजन के ही बूते होगी सर्वसमावेशी विकासः मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को एक सर्वसमावेशी विकास की जरूरत है जिसे डबल इंजन की सरकार में ही गति मिल सकती है। उन्होंने सर्वसमावेशी विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत जैसी स्कीम लाई और एम्स बनवाए तो धर्म के लिए काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का निर्माण भी कराया है। उन्होंने केदरनाथ और पंढरपुर का भी जिक्र किया। महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मानवीय पहलुओं को नजरअंदाज करके खड़ा किए गए इन्फ्रास्ट्रक्चर आखिकार खजाने पर बोझ ही बने।

उन्होंने कहा, ‘इसका शानदार उदाहरण गोसीखुर्द प्रॉजेक्ट है। इसकी नींव करीब 35 वर्ष पहले रखी गई जब उसकी लागत 400 करोड़ रुपये थी, आज इसकी लागत 18 हजार करोड़ रुपये हो गई। इसका मुख्य कारण प्रशासनिक लापरवाही है। जब हमारी डबल इंजन सरकार बनी तब हमने इस प्रॉजेक्ट का काम तेजी से बढ़ाया और मुझे यह बताते हुए खुशी है कि पहली बार डैम पूरी तरह भर चुका है। यह विदर्भ के लाखों किसानों के लिए फायदमेंद साबित होगा। जब हम शिक्षा और विकास को सीमित कर देते हैं तो मौके घट जाते हैं। तब टैलेंट को चमकने का मौका नहीं मिलता है।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
विराट हिंदू सम्मेलन

विराट हिंदू सम्मेलन: हिंदुत्व जागरण और ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान – शूरवीर सिंह नेगी

February 11, 2026
Mission

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कब्जे के लिए क्यों मची है जंग!

August 24, 2023

आखिर क्यों जल रहा फ्रांस

June 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.