Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रिश्वत के बिना नेता कैसा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 30, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वेद प्रताप वैदिक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वह काम कर दिखाया है, जो आज तक देश का कोई प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं कर सका। क्या आपने सुना है कि किसी मंत्री को उसके अपने मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त ही नहीं किया बल्कि गिरफ्तार करवा दिया? मुख्यमंत्री मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला के खिलाफ यह ऐसी सख्त कार्रवाई की है, जिसका अनुकरण देश के हर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को करना चाहिए। सिंगला और उसके ओएसडी प्रदीपकुमार को इसलिए गिरफ्तार किया गया कि उन दोनों ने किसी ठेकेदार से 2 प्रतिशत रिश्वत मांगी।
58 करोड़ रु. के काम में यह रिश्वत बनती है, 1 करोड़ 16 लाख रु.! ठेकेदार ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर दी। यह शिकायत 21 अप्रैल को की गई थी। मुख्यमंत्री ने इस मंत्री पर निगरानी बिठा दी। जब कल सिंगला को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने भगवंत मान के सामने रिश्वत की बात कबूल कर ली। प्राय: रिश्वतखोर नेता ऐसी बातों को कबूल करने से मना करते हैं और उन्हें किसी बहाने के आधार पर मंत्रिपद से हटा दिया जाता है।

इन्हें भी पढ़े

India-Finland

भारत ने यूरोप में बना लिया एक और दोस्त, अमेरिका-चीन ख़त्म होगी निर्भरता

March 5, 2026
water management

छत्रपति शिवाजी महाराज से सीखें जल प्रबंधन

March 5, 2026
EPFO

7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस

March 3, 2026
akash missile system

भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप

March 3, 2026
Load More

मुझे कई मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्रियों ने कई बार अपने ऐसे मंत्रियों के गोपनीय किस्से बताए हैं लेकिन असली सवाल यह है कि देश में कौनसा ऐसा नेता है, जो यह दावा कर सके कि सत्ता में रहते हुए उसने कभी रिश्वत नहीं ली है? ये बात अलग है कि कई बार लोग कुछ काम करवाने के लिए रिश्वत देने को मजबूर होते हैं और कई बार लोग रिश्वत को नजराने के तौर पर देते रहते हैं ताकि काम पडऩे पर उस रिश्वतखोर की मदद ली जा सके।

भारत की ही नहीं, सारी दुनिया की राजनीति का चरित्र ही ऐसा बन गया है कि रिश्वत के बिना उसका काम चल ही नहीं सकता। किस-किस देश के राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के मुकदमे नहीं चले हैं और कौन-कौन हैं, जिन्होंने जेल नहीं भुगती है? वे भाग्यशाली हैं, जो जेल जाने से बच गए हैं। लगभग डेढ़-दो हजार साल पहले ‘नीतिशतक’ में महाराजा  भर्तृहरि ने लिखा था कि ‘‘राजनीति वेश्या की तरह है। वह बहुरुपधरा है। वह जमकर खर्च करती है और उसमें नित्य धन बरसता रहता है।’’ इसीलिए सिंगला की पकड़ाई पर मुझे आश्चर्य नहीं हुआ।
आश्चर्य तो इस बात पर है कि इसी तरह के आरोपों पर अन्य राज्यों और केंद्र में क्या हो रहा है? क्या हमारे सारे मंत्री और अफसर दूध के धुले हैं? नेता लोग जो रिश्वत लेते हैं, उसका बड़ा हिस्सा प्राय: उनकी पार्टी के काम आ जाता है लेकिन उनकी देखादेखी जो अफसर रिश्वत खाते हैं, वे उसे पूरी तरह हजम कर जाते हैं। वे डकार भी नहीं लेते। झारखंड में अभी ऐसा ही एक मामला पकड़ा गया है।

अफसरों की रिश्वतखोरी के कई मामले अभी भी सामने आ रहे हैं लेकिन ये तो फूल-पत्ते भर हैं। भ्रष्टाचार की असली जड़ तो नेताओं में निहित है। यदि नेता ईमानदार हों तो किसी अफसर की क्या हिम्मत कि वह रिश्वत लेने की इच्छा भी करे। जिस नौजवान को राजनीति में आगे बढऩा है, उसे दो हथियार धारण करने जरुरी हैं। एक तो खुशामद और दूसरा रिश्वतखोरी! ये दोनों ही अत्यंत उच्च कोटि की कलाएं हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जलियांवाला बाग

क्‍या था रोलेट एक्‍ट, जिसका विरोध करने पर गोलियों से भून दिए गए थे हजारों बेगुनाह

April 13, 2023
Anjum Mandal

एमसीडी उपचुनाव: भाजपा ने ‘कोविड हीरो’ अंजुम मंडल पर जताया भरोसा!

November 19, 2025

राज्य में सकुशल और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों दिए निर्देश

March 24, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दुनिया में हाहाकार! दिखने लगे हैं ईरान-अमेरिका युद्ध के साइड इफेक्ट्स
  • भारत के दोस्‍त ने तेल सप्‍लाई पर खत्‍म कर दी टेंशन!
  • ईरान का ‘मल्टी-लेयर’ वार मशीन, अमेरिका-इजरायल परेशान क्यों?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.