मुंबई। कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडूराव के स्वातंत्र्यवीर सावरकर पर दिए गए विवादास्पद बयान पर महाराष्ट्र में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कांग्रेस नेता सावरकर पर राहुल गांधी के विचारों को ही आगे बढ़ा रहे हैं।
गौरतलब है कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया था कि सावरकर मांस खाते थे और गोहत्या के खिलाफ नहीं थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने घोषणा की है कि यदि राव क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी पर अपनी टिप्पणी के लिए 24 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें महाराष्ट्र में कदम रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।







