Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

रूस ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, तनाव कम करने की दी नसीहत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 22, 2025
in विश्व
A A
india bangladesh
16
SHARES
544
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और भारत के साथ उसके द्विपक्षीय संबंध भी ताक पर हैं. बीते कुछ समय में बांग्लादेश में भारत के दूतावास को भी निशाना बनाने और भारत विरोधी नारा देने की कई घटनाएं सामने आई. इसके साथ ही लगातार अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा को लेकर भी भारत में काफी नाराजगी है. इस बीच बांग्लादेश में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर ग्रिगोरीविच खोजिन ने दोनों देशों के बीच तनाव खत्म करने की अपील की.

बांग्लादेश में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर ग्रिगोरीविच खोजिन ने सोमवार को बांग्लादेश से तनाव कम करने की अपील की ताकि अगले साल 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले अच्छा माहौल बन सके. इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ तनाव कम करने की अहमियत पर भी जोर दिया. बांग्लादेश में रूसी राजदूत ने कहा कि यह जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है.

इन्हें भी पढ़े

Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
nasa moon mission

54 साल बाद आखिर नासा को मून मिशन की जरूरत क्यों पड़ी?

April 1, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि वे दो देशों के आपसी रिश्तों में दखल नहीं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि ऐसा कोई रास्ता निकालना समझदारी होगी जिससे तनाव मौजूदा स्तर से आगे न बढ़े. रिश्ते आपसी भरोसे और विश्वास पर आधारित होने चाहिए.

बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई है कि वोटिंग समय पर होगी. चुनाव पर्यवेक्षकों को भेजने के बारे में राजदूत ने कहा कि वे चुनाव आयोग के संपर्क में हैं और वे आयोग से आधिकारिक निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं.

बांग्लादेश में हालातों को लेकर पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने कहा, “बांग्लादेश में हालात बहुत तनावपूर्ण हैं, खासकर राजधानी ढाका और हमारे दूसरे शहर चटगांव में, क्योंकि इसे सत्ताधारी सरकार का संरक्षण मिल रहा है. वे कुछ चरमपंथी पार्टियों और संगठनों को रोजाना बाहर आने और अराजकता फैलाने में मदद कर रहे हैं या उकसा रहे हैं. इसलिए हालात काफी अस्थिर बने हुए हैं, क्योंकि चुनाव नजदीक आ रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वे कम से कम चुनाव का शेड्यूल टालना चाहते हैं और अपनी सत्ता बनाए रखना चाहते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए वे अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं. उनके पास कुछ यूट्यूबर और ऐसे लोग हैं जो ऑनलाइन मंच पर आकर भड़काते हैं, जिन्हें लगातार लोगों को उकसाने के लिए कहा जा रहा है. इसके अलावा, उनके पास हिज्ब उत-तहरीर और जमात-ए-इस्लामी छात्र संगठन शिबिर जैसी कुछ चरमपंथी राजनीतिक पार्टियां भी हैं. इसलिए वे देश में सामाजिक अस्थिरता पैदा करने के लिए लगातार इन संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

बीते कुछ दिनों में वहां पर जो भारत विरोधी गतिविधियां देखने को मिली हैं, उसे लेकर मोहिबुल हसन चौधरी ने कहा, “भारत विरोधी प्रदर्शन सिर्फ ढाका और चटगांव के कुछ हिस्सों तक ही सीमित हैं. ऐसा नहीं है कि पूरे देश में भारत विरोधी भावना है. अलग-अलग संस्थानों के कुछ उग्र, चरमपंथी, कट्टरपंथी छात्रों में कुछ ने, कई मदरसा छात्रों को अपने साथ शामिल होने के लिए मजबूर किया है.

इनमें कौमी मदरसे और खुद ढाका यूनिवर्सिटी के छात्र तक शामिल हैं. जो मदरसा छात्र कैंपस के अंदर रहते हैं, वे खाने और रहने के लिए मदरसों पर निर्भर होते हैं. अगर उन्हें इन जुलूसों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है, तो उनके पास कोई चारा नहीं होता. ऐसा नहीं करने पर वे अपनी एकमात्र पनाहगाह, खाना और रहने की जगह खो देंगे.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

आर्थिक विकास दर को 8 % से ऊपर ले जाने के हो रहे हैं प्रयास

February 7, 2025
CM Dhami provided appointment letters to 122 candidates of Transport Department and Transport Corporation

सीएम धामी ने परिवहन विभाग और परिवहन निगम के 122 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

February 4, 2024
G20 country flags arranged in a conference room. 3D illustration.

जी-20 और भारत की अध्यक्षता

December 31, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.