Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सरकारी नौकरी की मृग मरीचिका

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 2, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

आठ सालों में 22.05 करोड़ लोगों ने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन किया था। सोचें, सिर्फ 7.22 लाख लोगों को नौकरी मिली। एक हजार लोगों में से सिर्फ तीन लोगों को नौकरी मिली।
भारत में सरकारी नौकरी सपने की तरह है। लगभग हर नौजवान सरकारी नौकरी की कल्पना के साथ ही अपने करियर निर्माण की शुरुआत करता है। तभी जब चुनाव लडऩे से पहले पार्टियां वादा करती हैं कि सरकार बनी तो एक करोड़ या दो करोड़ लोगों को हर साल नौकरी मिलेगी तो युवा उस पर भरोसा भी करते हैं। लेकिन अंत में सरकारी नौकरी की उम्मीद मृग मरीचिका साबित होती है। पता चलता है कि उन्होंने अपने जीवन का बेहतरीन समय एक भ्रम का पीछा करने में गंवा दिया और जब भ्रम टूटा तो वे किसी काम के नहीं रह गए। फिर जो निराशा और अवसाद पैदा होता है, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।

केंद्र सरकार ने संसद के चालू सत्र में बताया है कि पिछले आठ साल में उसने सिर्फ 7.22 लाख लोगों को नौकरी दी है। यानी हर साल औसतन एक लाख से भी कम लोगों को नौकरी मिली है। इससे भी चिंताजनक आंकड़ा यह है कि इन आठ सालों में 22.05 करोड़ लोगों ने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन किया था। सोचें, 22 करोड़ लोगों में से सिर्फ 7.22 लाख लोगों को नौकरी मिली। सिर्फ 0.33 फीसदी यानी आवेदन देने वाले एक हजार लोगों में से सिर्फ तीन लोगों को नौकरी मिली। सोचें, बाकी लोग कहां गए होंगे? क्या उनको निजी क्षेत्र में नौकरी मिली होगी या मनरेगा में काम कर रहे होंगे या उन्होंने पकौड़े लगाने जैसा कोई स्वरोजगार शुरू किया होगा?

इन्हें भी पढ़े

crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Load More

भारत सरकार ने पिछले आठ साल में जिन 7.22 लाख लोगों को नौकरी दी है उनमें सबसे ज्यादा 1.47 लाख लोगों को 2019-20 में नौकरी मिली थी। यानी जिस साल लोकसभा के चुनाव होने थे उस साल में सबसे ज्यादा नौकरी मिली। सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि 2014-15 में नई सरकार बनने के बाद से ही सरकारी नौकरियों में कमी आने लगी थी। चुनाव प्रचार में हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा था, लेकिन वास्तव में हर साल एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिली। जब सरकारी नौकरी की यह स्थिति है तो निजी सेक्टर में इससे बेहतर की उम्मीद नहीं की जा सकती है। नोटबंदी से लेकर जल्दबाजी में जीएसटी लागू करने और उसके बाद आई कोरोना की महामारी ने अर्थव्यवस्था को जो नुकसान पहुंचाया उससे नौकरी का पूरा परिदृश्य बदल गया। देश में ऐतिहासिक बेरोजगारी की स्थिति है और उसी समय सांप्रदायिक विभाजन के एजेंडे से चिंगारी भडक़ाने की कोशिशें हैं। इससे देश के सामने गंभीर संकट पैदा हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami and MP Nishank

सीएम धामी और सांसद निशंक ने की अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

April 10, 2023
ro plant

शासन के द्वारा निर्धारित गाइड लाइन को धत्ता बता कर संचालित किए जा रहे आरओ प्लांट

April 23, 2025
yamuna water level

यमुना की स्थिति नाजुक क्यों?

November 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.