Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

संविधान बचाओ बनाम मुस्लिम कोटा, अब इस नेता ने दिया भाजपा को मौका

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 8, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
13
SHARES
422
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पहले दो चरण तक मुद्दाविहीन नजर आ रहा लोकसभा चुनाव तीसरे चरण संविधान बचाओ बनाम ओबीसी आरक्षण में मुस्लिम कोटा की जंग का रूप ले चुका है। मंगलवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुस्लिम आरक्षण की तरफदारी ने इस मुद्दे को और बड़ा बना दिया है।

लालू के बयान ने जहां आरक्षण में मुस्लिम कोटा को ओबीसी की हकमारी से जोड़ने की कोशिश कर रही भाजपा को विपक्ष पर हमलावर होने का मौका दिया है, वहीं कांग्रेस के सामने इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती खड़ी कर दी है। पहले दो चरण के चुनाव में विपक्ष का संविधान बचाओ का मुद्दा हावी रहा। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता हर मंच पर विपक्ष के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के आरोपों का जवाब देते दिखे।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Load More

हालांकि दूसरे चरण से ठीक पहले भाजपा ने कर्नाटक सहित कुछ राज्यों में ओबीसी आरक्षण में पूरे मुस्लिम बिरादरी के अलग आरक्षण कोटे का मामला उठाया। पीएम मोदी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ओबीसी ही नहीं एससी-एसटी आरक्षण का लाभ भी पूरे मुस्लिम बिरादरी को देना चाहती है।

कुछ घंटों में ही लालू बैकफुट पर आए

मंगलवार की सुबह मुस्लिम आरक्षण की वकालत करने वाले लालू सियासी नुकसान की भनक के बीच दोपहर आते आते अपनी बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार धार्मिक नहीं सामाजिक और शैक्षणिक होना चाहिए। हालांकि इससे पहले भाजपा को विपक्ष पर पलटवार का बड़ा मुद्दा मिल गया। दरअसल भाजपा की रणनीति यह धारणा बनाने की है कि विपक्ष ओबीसी, एससी-एसटी के अधिकारों की कीमत पर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहता है।

कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल

इस चुनाव में पहली बार सामाजिक न्याय की मुख्य धारा की राजनीति में समाने की कोशिश कर रही कांग्रेस की इस मुद्दे ने मुश्किल बढ़ा दी है। जाति जनगणना, आरक्षण का दायरा बढ़ाने की बात करने वाली कांग्रेस अब तक आरक्षण में मुस्लिम कोटा के सवाल पर चुप है। जाहिर तौर पर इस मुद्दे के तूल पकड़ने के बाद इस मुद्दे पर अब तक चुप्पी साधने वाली कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना होगा। मुस्लिम कोटा का समर्थन उसे ओबीसी से दूर करेगा तो विरोध मुसलमानों से।

मत प्रतिशत में बढ़ोतरी से भाजपा उत्साहित

पहले दो चरण के मतदान के इतर तीसरे  चरण के मतदान में मत प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि इसका एक बड़ा कारण आरक्षण में मुस्लिम कोटा का मुद्दा है। पार्टी के रणनीतिकारों का दावा है कि विपक्ष के मुस्लिम कोटा के समर्थन से ओबीसी में बढ़ी बेचैनी है। अब इस वर्ग के मतदाता मुखर हो कर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।

जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण का समर्थन संविधान की मूल भावनाओं के ही नहीं मंडल आयोग की रिपोर्ट का भी उल्लंघन और  अपमान है। आरक्षण का आधार धर्म नहीं सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ापन होता है। धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत आरक्षण का लाभ ले रहे पिछड़े वर्ग के खिलाफ गहरी साजिश है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ro plant

शासन के द्वारा निर्धारित गाइड लाइन को धत्ता बता कर संचालित किए जा रहे आरओ प्लांट

April 23, 2025
Mrs. Abha Dwivedi

श्रीमती आभा द्विवेदी ने किया दिव्यांग बच्चों के ‘गीत झंकार बैंड’ का उद्घाटन

December 25, 2024
असम में बाढ़

असम में बाढ़ से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं पारंपरिक तरीके

September 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.