नई दिल्ली: गौतम अडानी और अडानी ग्रुप की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं. अमेरिकी फेडरल कोर्ट में रिश्वत के आरोप तय होने के बाद अब अडानी ग्रुप देश के अंदर भी घिर रही है. मीडिया आर्टिकल पर स्टॉक एक्सचेंज को गलत जानकारी देने के आरोप में SEBI अडानी ग्रुप की चांज कर सकती है. मामलों से जुड़े तथ्यों की जांच 2 हफ्ते तक चल सकती है.
अडानी ग्रुप पर कस सकता है सेबी का शिकंजा
बता दें कि 15 मार्च को आर्टिकल में अडानी को FBI की जानकारी थी. लेकिन एक्सचेंज के पूछने पर 17 मार्च को कंपनी ने मीडिया रिपोर्ट को निराधार बताया था. इसे लेकर SEBI अडानी ग्रुप पर गलत जानकारी देने और निवेशकों को गुमराह करने के लिए जांच कर सकता है.







