Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

गुपचुप बदलता रास्ता?

ठोस धरातल पर देखें, तो भारत ऐसे कदम उठा रहा है, जो एकध्रुवीय दुनिया और वैश्विक कारोबार में डॉलर के वर्चस्व को कमजोर करते दिख रहे हैँ। जबकि अब तक वह अपने इस रुख के बारे में भ्रम कायम रखने में सफल रहा है।

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 17, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष, विश्व
A A
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी मास्को यात्रा के दौरान दो ऐसी बातें कहीं, जिनसे इस समय की वैश्विक खेमेबंदी में शामिल दोनों पक्षों को यह महसूस हो सकता है कि भारत उनके साथ है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ वार्ता के दौरान अपनी शुरुआती टिप्पणी में जयशंकर ने कहा कि लगातार अधिक बहुध्रुवीय होती जा रही दुनिया के बीच यह संवाद हो रहा है। जिस समय रूस और चीन खुल कर दुनिया पर अमेरिकी वर्चस्व को तोडक़र बहुध्रुवीय दुनिया बनाने के प्रयासों में जुटे हैं, यह बयान मास्को और बीजिंग में सराहा जाएगा। इसके बाद जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पुरानी टिप्पणी दोहरा दी कि यह युद्ध का समय नहीं है। पश्चिमी राजधानियों में इसकी व्याख्या इस रूप में की जाएगी कि मास्को जाकर भारतीय विदेश मंत्री ने यूक्रेन में युद्ध छेडऩे के लिए रूस की आलोचना की है। बहरहाल, ठोस धरातल पर देखें, तो भारत ऐसे कदम उठा रहा है, जो एकध्रुवीय दुनिया और वैश्विक कारोबार में डॉलर के वर्चस्व को कमजोर करते दिख रहे हैँ।

रूस के साथ रुपया-रुबल लेन-देन का सिस्टम पहले ही चालू हो चुका है। अब यह खबर उससे कम महत्त्वपूर्ण नहीं है कि भारत ने यही सिस्टम श्रीलंका, मालदीव और कई अफ्रीकी देशों के साथ कारोबार में भी लागू करने का निर्णय पिछले जुलाई में लिया था। इस रूप में भारत डॉलर का वर्चस्व करने की कोशिशों में एक सक्रिय भागीदार बनता दिख रहा है। जब ब्रिक्स के मंच पर आपसी कारोबार का नया मुद्रा बास्केट अमल में लाने पर गंभीर विचार-विमर्श हो रहा है और ब्रिक्स में शामिल होने के लिए अर्जी देने वाले देशों की संख्या बढ़ती जा रही है, तब डॉलर से अपने कारोबार को हटाना एक दूरगामी महत्त्व का फैसला बन जाता है। ब्रिक्स में अगर ये सहमति बन गई, तो देर-सबेर चीन के साथ भी भारत का कारोबार अलग मुद्रा में हो सकता है। उसका और भी ज्यादा दूरगामी परिणाम होगा। गौरतलब यह है कि भारत ने अपनी ये भूमिका गुपचुप बनाई है। इस बीच ये गौरतलब है कि भारत के रुख के बारे में आम तौर पर भ्रम बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़े

Pakistan

शांतिवार्ता फेल होते ही पाकिस्तान हुआ बर्बाद!

April 13, 2026
अनादि समर

अनादि समर : छावा के बलिदान से जाग उठा हिन्दू

April 13, 2026
coal india

बिजली बिल बढ़ने से रोकेगा कोल इंडिया! लिया बड़ा ये फैसला

April 12, 2026
us and iran peace talks

21 घंटे की मैराथन बैठक, फिर भी किसी समझौते तक क्यों नहीं पहुंच पाए US-ईरान?

April 12, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kejriwal new cabinet

केजरीवाल मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, ये मंत्री संभालेंगी 14 विभाग

August 8, 2023
UGC

UGC के नए इक्विटी नियमों पर बवाल, जनरल कैटेगरी के छात्रों में असंतोष, सोशल मीडिया से कैंपस तक विरोध !

January 24, 2026

ये नजरिया महिला विरोधी

July 1, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम रेखा गुप्ता का निर्देश, दिल्ली में सरकारी शराब की दुकानों का होगा ऑडिट
  • शांतिवार्ता फेल होते ही पाकिस्तान हुआ बर्बाद!
  • कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.