Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

परत दर परत यूं खुल रही सीमा हैदर की पोल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 19, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
Seema Haider
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : सीमा हैदर केस (Seema Haider Case) परत दर परत खुलता जा रहा है. एक के बाद एक नए खुलासे इस मामले में हो रहे हैं. सीमा-सचिन के कई झूठ जांच एजेंसियों के सामने आए हैं. सबसे पहला झूठ यह कि दोनों ने कहा था कि उन्होंने नेपाल के मंदिर में शादी की है. लेकिन जांच एजेंसियों की मानें तो सीमा-सचिन ने मंदिर में नहीं बल्कि नेपाल (Nepal) के उस होटल के कमरे में शादी की है जहां वे मार्च महीने में ठहरे थे.

दूसरा झूठ IB के सामने यह आया कि सीमा-सचिन ने बताया था कि 13 मई को सीमा भारत-नेपाल सीमा सुनौली सेक्टर और सीतामढ़ी सेक्टर से भारत में दाखिल हुई थी. लेकिन जब रिपोर्ट सामने आई तो पता चला दोनों झूठ बोल रहे थे. वहां उस दिन किसी भी थर्ड नेशन सिटिजन की एंट्री नहीं पाई गई.

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Youtube

यूट्यूब व्यूज का काला खेल! सैकड़ों डिवाइस से चल रहा था बड़ा स्कैम

March 23, 2026
Load More

फर्जी नाम से नेपाल के होटल में रुके
इसी के साथ यह बात भी सामने आई है कि दोनों फर्जी नाम से नेपाल के न्यू विनायक होटल में रुके थे. होटल के रजिस्टर से इस बात का खुलासा हुआ. सचिन एक दिन पहले होटल में पहुंचा था. उसने झूठ बोलकर वहां कमरा लिया था. सचिन ने होटल वालों को बताया था कि उसकी पत्नी भारत से आ रही है.

बता दें, 11 मार्च से लेकर 17 मार्च तक ये दोनों होटल में सात दिन तक रुके, इसके बाद टैक्सी से निकल गए थे. यहां होटल के रिसेप्शनिस्ट गणेश रोकामगर ने ‘आजतक’ को बताया कि काठमांडू के इस इलाके में तमाम होटल हैं, जो यहां ठहरने वालों से Id नहीं लेते हैं, सिर्फ रजिस्टर में नाम और डिटेल नोट की जाती है. इसके बाद उन्हें होटल का रूम दे दिया जाता है.

रिसेप्शनिस्ट गणेश की बात सुनने के बाद जब होटल न्यू विनायक का रजिस्टर चेक किया तो उसमें सीमा और सचिन का नाम दर्ज नहीं पाया गया, जबकि गणेश का कहना है कि उसने खुद सीमा और सचिन के रूम की बुकिंग की थी. गणेश ने कहा कि जरूर सचिन ने होटल में एंट्री के समय रजिस्टर में अपना नाम बदलकर लिखवाया होगा.

गणेश ने कहा कि पहले सचिन आया था, उसने यह बोलकर रूम बुक कराया कि मेरी बीवी भी आ रही है. फिर दोनों साथ रहे और खूब रील्स बनाए. गणेश के बच्चे और परिवार के साथ भी दोनों ने रील्स बनाए, जो ‘आजतक’ के पास मौजूद हैं.

भारत में एंट्री के लिए तीसरे शख्स ने की सीमा की मदद

बता दें, सीमा को लेकर कुछ और भी खुलासे हुए हैं. दरअसल, किसी तीसरे शख्स की मदद से पूरी तैयारी के साथ सीमा को भारतीय बॉर्डर में दाखिल करवाया गया था. सीमा ने बकायदा पूरी तैयारी के साथ अपना ड्रेसअप इस तरीके से किया था कि वह ग्रामीण भारतीय महिला लगे. सीमा को इस तरीके से तैयार करने के लिए पेशेवर लोगों की मदद ली गई थी. सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए उसने अपने बच्चों को भी इसी तरीके से ड्रेसअप करवाया था.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, ऐसा ही तरीका ह्यूमन ट्रैफिकिंग यानि घरेलू सहायिका या जिस्मफरोशी रैकेट में शामिल महिलाएं भारत-नेपाल सीमा पार करने में इस्तेमाल करती हैं. इसके अलावा जिस धाराप्रवाह भाषा में सीमा लगातार बात कर रही है ऐसी ट्रेनिंग नेपाल में मौजूद पाकिस्तानी हैंडलर उन महिलाओं को देते हैं जिनको नेपाल बॉर्डर पार कराकर भारत में गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजा जाता है.

दो दिन तक चली सीमा-सचिन से पूछताछ

बता दें कि UP ATS की टीम ने दो दिन तक सीमा, सचिन और सचिन के पिता से पूछताछ की. सीमा और सचिन दोनों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ की जा रही है. सीमा के पति गुलाम हैदर से भी फोन पर बात की जाएगी. लेकिन इस मामले में कई सवाल अभी बाकी हैं जिनका पता जांच एजेंसियां लगाने में जुटी हैं. सीमा हैदर के इस पाकिस्तानी दस्तावेज से सबसे बड़ा सवाल सीमा हैदर की उम्र को लेकर खड़ा हुआ है. जिसे लेकर सीमा हैदर लगातार अलग-अलग बयान और दावे करती नजर आई है. सीमा हैदर खुद को पांचवीं तक पढ़ी हुई बताती है.

सीमा ने पहचान पत्र सितंबर 2022 में बनवाए हैं. यानी वह तारीख जब 2 साल की दोस्ती के बाद सीमा हैदर के प्यार की गिरफ्त में सचिन मीणा पूरी तरह आ चुका था. तब सीमा ने ये डॉक्यूमेंट बनवाया और उसमें अपनी जन्मतिथि एक जनवरी 2002 लिखवाई. जिसके हिसाब से सीमा की अभी उम्र बमुश्किल 21 साल है.

इन दो दस्तावेजों में सीमा की उम्र में 6-7 साल का फर्क है. सीमा इन सवालों का जवाब नहीं दे पाती कि ऐसा क्यों है. क्या सीमा ने पाकिस्तान में फर्जी दस्तावेज बनवाए थे. इतना ही नहीं सीमा हैदर के पास भारत में भी कई फर्जी दस्तावेज पाए गए हैं. अब जांच एजेंसियों को ये पता लगाना है कि उन दस्तावेजों को बनाने में उसकी किस-किसने मदद की थी.

कई हिंदुस्तानी लड़कों के कॉन्टेक्ट में रही सीमा

उधर, सीमा को लेकर यह भी खुलासा हुआ कि सचिन पहला हिंदुस्तानी नहीं है जिससे वह बात करती थी. उससे पहले भी वह कई भारतीय लड़कों के कॉन्टेक्ट में थी. ATC अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर सीमा उनसे क्या बात करती थी ?

साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि सीमा क्या अभी भी उनके कॉन्टेक्ट में है या फिर सचिन के मिलने के बाद उसने उन लड़कों से कॉन्टेक्ट खत्म कर दिया. बता दें, पूछताछ में यह पता लगा था कि जिन लड़कों से वह बात करती थी, उनमें से ज्यादातर दिल्ली-NCR के रहने वाले हैं. इसके अलावा अन्य राज्यों से भी हैं कुछ लड़के जिनसे सीमा बात करती थी. इन सभी से वह ऑनलाइन PUBG गेम के जरिए ही मिली थी. जैसे सचिन से वह मिली थी.

जांच में सीमा को लेकर और भी कई जगह शक पैदा हो रहा है. जिसमें से एक कारण है सीमा का कॉन्फिडेंस. दरअसल, जिस अंदाज से वह एटीसी के सवालों के जवाब दे रही हैं, उससे यह शक पैदा हो रहा है कहीं सीमा को कोई गाइड तो नहीं कर रहा. बहरहाल अभी मामले में जांच जारी है. देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है. पुलिस और जांच एजेंसियां लगातार मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई हैं.

सचिन के घर के बाहर हंगामा

वहीं, इस तरह की खबरों के सामने आने के बाद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में मौजूद सचिन मीणा-सीमा हैदर के घर के बाहर हंगामा हुआ. कुछ हिंदू संगठनों की महिला कार्यकर्ता हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर सचिन के घर बाहर पहुंचीं. पोस्टर पर सीमा को पाकिस्तान वापस भेजने की बात लिखी हुई थी. हालांकि, इन महिलाओं का स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. जिसके बाद हिंदू संगठनों की यह महिलाएं वहां से भाग खड़ी हुईं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जल भवन मुख्यालय से निकलने वाली रैली में कर्मचारी करें शत-प्रतिशत प्रतिभाग

February 26, 2024

दिल्ली : सरकार बदल गई, लेकिन नहीं बदला तो भ्रष्टाचारी चेहरा!

February 26, 2024

क्‍या भाजपा को अब आरएसएस की जरूरत पड़ेगी?

June 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती
  • हर एक घंटे में 10 मिसाइलों से हमला कर रहा ईरान, इजराइल में भारी तबाही
  • उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.