Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली में दो बड़ी वारदात से मची सनसनी, पुलिस ने मामले में क्या बताया?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 29, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
murder
29
SHARES
956
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बीते 48 घंटों में दो अलग-अलग मामलों में युवतियों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. एक मामले में जहां एक युवती की मौत हो गयी है. वहीं दूसरे मामले में गम्भीर रूप से घायल हुई युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही मामलों का आरोपी बिहार (Bihar) का रहने वाला है. एक मामले में जहां एकतरफा प्यार में पड़े प्रेमी ने युवती की विवाह के बाद उस पर जानलेवा हमला कर अस्पताल पहुंचा दिया तो वहीं दूसरे मामले में एक शख्स ने अपनी मंगेतर की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसे शक था कि वह और से बात करती है.

पहला मामला शास्त्री पार्क थाना इलाके का है, जहां रविवार को एक शख्स ने दिन-दहाड़े एक विवाहित महिला के सिर, चेहरे और हाथों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत ही पकड़ लिया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान, शाह बाबू (23) के रूप में हुई है. वह बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला है. पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चाकू भी बरामद कर लिया है. आरोपी हैदराबाद में टेलरिंग का काम करता है. हैदराबाद से दिल्ली आकर उसने इस वरदार को अंजाम दिया.

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

जान से मारने की नीयत से किया हमला

दरअसल आरोपी और पीड़िता अस्मत (22) दोनों ही बिहार के किशनगंज के रहने वाले हैं. जहां ये एक-दूसरे के पड़ोसी थे और एक-दूसरे को जानते भी थे. आरोपी पीड़िता से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन चार महीने पहले उसकी शादी टेलरिंग का काम करने वाले मोहम्मद मुन्ना से हो गयी थी, जिससे आरोपी नाखुश था. डीसीपी जॉय तिर्की ने बताया कि आरोपी, युवती की हत्या की नीयत से हैदराबाद से दिल्ली आया था, जहां उसने रविवार दोपहर करीब 3:30 ए ब्लॉक, बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में युवती को मिलने के लिए बुलाया और बात करते समय उसने अपना आपा खो दिया और जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया.

ऑफिस में बुलाकर मंगेतर की हत्या

वहीं, फर्श बाजार थाना इलाके में एक दूसरे मामले में एक युवक ने उसी लड़की की हत्या कर दी, जिससे कुछ दिनों के बाद उसकी शादी होने वाली थी. आरोपी को शक था कि उसकी मंगेतर किसी और से बात करती थी. इसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई और आरोपी ने उसका गला घोंटकर जान ले ली. फिर शव को प्लास्टिक में लपेट कर एक बैग में डाला और अपने ई-कॉमर्स बिजनेस के ऑफिस में छोड़ कर मुम्बई फरार हो गया. हालांकि, पुलिस ने जल्दी ही उसका पता लगा लिया और उसे वहां जाकर दबोच लिया. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान, सुल्तान (19) के रूप में हुई है, वह बिहार के चंपारण जिले का रहने वाला है.

पुलिस ने मामले में क्या बताया?

डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने बताया, फर्श बाजार थाने को 26 नवंबर को विश्वास नगर के एक ऑफिस में प्लास्टिक बैग में शव मिलने की सूचना मिली थी. मृतका की पहचान शमा (23) के रूप में की गई. उसकी लाश सुल्तान नाम के युवक के ऑफिस में मिली थी. सुल्तान का ई-कॉमर्स पैकेजिंग और डिलीवरी का काम है. पुलिस ने सुल्तान की लोकेशन ट्रेस कर उसे मुंबई से पकड़ा.

शमा को 2-3 साल से जानता था सुल्तान

सुल्तान ने पूछताछ में बताया कि वह शमा को 2-3 साल से जानता था. उसके परिजन शादी की तारीख तय करने 25 नवंबर को शमा के घर जाने वाले थे. वे जल्दी ही शादी करने वाले थे. लेकिन, इससे पहले सुबह वे दोनों सुल्तान के ऑफिस में मिले. उसे शक था कि शमा किसी दूसरे लड़के से बात करती है. इस बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई. तभी सुल्तान ने शमा का गला घोंट दिया. इसके बाद उसने शव प्लास्टिक की थैली में डाल दिया और ऑफिस, मोबाइल बंद कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ मुंबई भाग गया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
First organic market opened in Dehradun

देहरादून में खुला पहला आर्गेनिक मार्केट

January 10, 2023
महिला समूह

महिलाओं का संकट और उनकी रोजी-रोटी

January 12, 2023
pollution

हर साल खराब हवा और खानापूर्ति

November 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.