Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

(मुंबई)सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख, 500 अंक से ज्यादा का उछाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 5, 2022
in व्यापार
A A
Most Expensive Stock
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई,05 जुलाई । मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी  दोनों सूचकांकों में 0.8 प्रतिशत से अधिक की तेजी बनी हुई है। शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि शुरुआती दौर में बाजार में बिकवाली का हल्का दबाव भी बना, लेकिन उसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार लगातार मजबूती की ओर बढ़ता चला गया।

अभी तक के कारोबार में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, यूपीएल, बजाज फिनसर्व, डॉ रेड्डीज लैब और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, आईटीसी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 266.44 अंक की मजबूती के साथ 53,501.21 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में बिकवाली के

इन्हें भी पढ़े

UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
FD

FD में ₹1 लाख के निवेश पर किस अवधि में मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?

October 8, 2026
interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
Load More

दबाव की वजह से मामूली गिरावट भी आई। लेकिन 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारी के सपोर्ट ने सेंसेक्स को मजबूती का रास्ता पकड़ा दिया।
चौतरफा खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स 503.54 अंक की छलांग लगाकर 53,738.31 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर बाजार में बिकवाली का मामूली दबाव भी बनता नजर आया। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 466.27 अंक की बढ़त के साथ 53,701.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज 73.80 अंक की मजबूती के साथ 15,909.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में निफ्टी बिकवाली के दबाव में थोड़ा नीचे की ओर फिसला। लेकिन उसके बाद खरीदारों की ओर से हुई चौतरफा लिवाली ने निफ्टी को मजबूती के रास्ते पर बढ़ा दिया।
लिवाली के इस सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब निफ्टी 151.65 अंक की मजबूती के साथ 15,987 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद हुई मुनाफावसूली के कारण निफ्टी में हल्की गिरावट का रुख बनता नजर आया। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 134.35 अंक की तेजी के साथ 15,969.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 215.02 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,449.79 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 28.10 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,863.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 326.84 अंक यानी 0.62 प्रतिशत तेज होकर 53,234.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 83.30 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,835.35 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami reviewed for achieving the goals of Uttarakhand @ 25

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड @25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए की समीक्षा

July 6, 2023
Türkiye love Pakistan

पाकिस्तान को इतना क्यों चाहता है तुर्की!

May 22, 2023

नेत्रदान से नेत्रहीनों की जिंदगियों में खुशियां

January 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.