Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सेवा विस्तार पर सवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 13, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
court
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिए एक महत्वपूर्ण फैसले में केंद्र सरकार की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मौजूदा डायरेक्टर को दिया गया सेवा विस्तार अवैध करार दिया। ED के डायरेक्टर को मिले सेवा विस्तार पर पहले से ही राजनीतिक विवाद चल रहा था, लेकिन कोर्ट का यह आदेश कुछ अन्य वजहों से भी अहम माना जा रहा है। पहली बात है, फैसला देते हुए बरती गई बारीकी और न्यायिक संतुलन। यह मामला जटिल इसलिए भी था कि इसमें सिर्फ ED प्रमुख को दिए गए सेवा विस्तार पर ही विचार नहीं करना था बल्कि इससे सरकार के अधिकार का मामला भी जुड़ा था।

केंद्र ने साल 2021 में सेंट्रल विजिलेंस कमिशन (CVC) एक्ट और दिल्ली स्पेशल पुलिस इस्टैब्लिशमेंट (DSPE) एक्ट में संशोधन के जरिए सीबीआई और ED के प्रमुखों को पांच साल की अवधि पूरी होने तक एक्सटेंशन देने का अधिकार हासिल कर लिया था। इसे भी चुनौती दी गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सीमाओं का ध्यान रखते हुए इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि विधायिका का कोई कार्य या फैसला न्यायिक समीक्षा की जद में तभी आता है जब या तो इससे मौलिक अधिकार प्रभावित हो रहे हों या यह स्पष्ट तौर पर पक्षपातपूर्ण लगे।

इन्हें भी पढ़े

Supreme court

SC/ST आरक्षण में भी लागू हो क्रीमी लेयर, PIL में कैसी-कैसी दलील

January 12, 2026
india-china

CPEC पर बीजिंग का भारत को सीधा जवाब, कश्मीर पर पुराना रुख बरकरार

January 12, 2026
swami vivekananda

स्वामी विवेकानंद के विचार जो दिखाते हैं सफलता की राह, आज भी करते हैं युवाओं को प्रेरित

January 12, 2026
Grand Hindu conferences

हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति और आत्मगौरव के लिए नोएडा में भव्य हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन

January 12, 2026
Load More

चूंकि मौजूदा मामले में इस तरह की कोई बात नहीं है, इसलिए इस संशोधन पर एतराज करने की कोई जरूरत अदालत ने महसूस नहीं की। ED प्रमुख को दिए जाने वाले एक्सटेंशन का मामला इससे अलग इसलिए था क्योंकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही एक मामले में कह चुका था कि उन्हें नवंबर 2022 के बाद एक्सटेंशन नहीं दिया जाना चाहिए। ऐसे में यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हो जाता है, जिसका अधिकार सरकार को नहीं है। दरअसल, मौजूदा ED प्रमुख को जिस तरह से सेवा विस्तार दिया जा रहा था, उस पर सवाल पहले से ही उठ रहे थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी यह बात कही गई कि ED जैसी महत्वपूर्ण जांच एजेंसी का स्वतंत्र होना ही नहीं, उसका स्वतंत्र दिखना भी जरूरी है।

यह बात इस तथ्य की रोशनी में ज्यादा अहम हो जाती है कि हाल के दिनों में ED की कार्रवाई के दायरे में विपक्षी दलों और नेताओं से जुड़े मामले बड़ी संख्या में आए हैं। विपक्षी दलों की ओर से इन कार्रवाइयों को पक्षपातपूर्ण भी बताया जा रहा है। हालांकि कार्रवाई के औचित्य पर फैसला ऐसे आरोपों के आधार पर नहीं हो सकता। वह तो कानूनी प्रक्रिया की तार्किक परिणति से ही तय होता है। लेकिन जांच एजेंसियों की छवि हर संदेह से परे होनी चाहिए। इस संदर्भ में केंद्रीय गृहमंत्री का वह बयान महत्वपूर्ण है जो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद दिया। उन्होंने सही कहा कि जांच एजेंसी का प्रमुख नहीं बल्कि उसका काम महत्वपूर्ण है। उम्मीद की जाए कि आगे सरकार का फैसला इन्हीं शब्दों और भावनाओं से निर्देशित होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

तालिबान की क्रूरताएं

January 4, 2023
महाकुंभ में अव्यवस्था

अव्यवस्था की भेंट चढ़ती आस्था का महाकुंभ!

February 17, 2025
china

चीन में आजादी की लहर

January 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SC/ST आरक्षण में भी लागू हो क्रीमी लेयर, PIL में कैसी-कैसी दलील
  • WPL में 3 दिन बिना दर्शकों के खेला जाएगा मैच? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
  • CPEC पर बीजिंग का भारत को सीधा जवाब, कश्मीर पर पुराना रुख बरकरार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.