Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

फर्जी : नकली नोट और सिस्टम की कहानी लेकर आए शाहिद और सेतुपति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 21, 2023
in मनोरंजन
A A
फर्जी
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शाहिद कपूर और साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति की वेब सीरीज फर्जी का इंतजार उनके प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं। आए दिन इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही थी। इसे लेकर दर्शक इसलिए भी उत्साहित हैं, क्योंकि इसके जरिए शाहिद और सेतुपति दोनों ही डिजिटल जगत में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। यह उनकी पहली वेब सीरीज है। अब इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ट्रेलर की शुरुआत शाहिद से होती है, जिसने सीरीज में सनी नाम के एक ठग की भूमिका निभाई है। सनी के सपने बहुत बड़े-बड़े हैं, लेकिन जब सीधी उंगली से घी नहीं निकलता तो वह उंगली टेढ़ी कर देता है और नकली नोट छापना शुरू करता है। दूसरी तरफ हैं विजय सेतुपति, जो पुलिस अधिकारी बने हैं। अब क्या सनी सिस्टम को चकमा देकर कामयाबी के शिखर तक पहुंच पाएगा, यह तो सीरीज की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

इन्हें भी पढ़े

border

Border 2 के बाद सनी देओल इस फिल्म से फिर मचाएंगे आंधी!

February 9, 2026
movie

OTT पर मौजूद है ये सस्पेंस थ्रिलरफिल्म, अंत तक बांधे रखेगी कहानी

February 7, 2026
Godaan

CM धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए

February 7, 2026
घूसखोर पंडत

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के विरोध में उतरे ब्राह्मण समाज!

February 5, 2026
Load More

ट्रेलर में शाहिद के डायलॉग ध्यान खींच रहे हैं, वहीं शाहिद और सेतुपति के बीच चूहे-बिल्ली की यह रेस मजेदार है। उनकी जगुलबंदी देखने लायक है। अभिनय की कसौटी में शाहिद और सेतुपति दोनों खरे उतरे हैं। राज और डीके फिर धमाल मचाने वाले हैं।
इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है। यह जोड़ी इससे पहले द फैमिली मैन और द फैमिली मैन 2 जैसी शानदार वेब सीरीज बना चुकी है। फर्जी 10 फरवरी, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। इसमें केके मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, जाकिर हुसैन, जसवंत सिंह दलाल, अमोल पालेकर और कुब्रा सैत जैसे कलाकार भी हैं। इसे पहले फिल्म के रूप में बनाया जा रहा था, लेकिन बाद में इसे सीरीज की शक्ल दी गई।

शाहिद ने कहा, इस सीरीज की मेरे दिल में एक खास जगह है। यूं तो यह मेरा डिजिटल डेब्यू है, लेकिन राज और डीके के साथ काम करना मुझे अपने घर की तरह लगा। विजय सेतुपति और केके मेनन, जैसे शानदार साथी कलाकारों के साथ काम करने का अपना अलग ही मजा है। उन्होंने कहा, सनी की भूमिका आसान नहीं है। यह किरदार काफी उलझा हुआ है। उसकी परिस्थितियां उसे कुछ फैसले लेने पर मजबूर करती हैं।

शाहिद निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ब्लडी डैडी में दिखेंगे। इसमें वह पुलिसवाले बने हैं। शाहिद दिनेश विजान की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें उनकी जोड़ी कृति सैनन के साथ बनी है। दूसरी तरफ विजय क्राइम थ्रिलर फिल्म विद्युतलाई में नजर आएंगे। मैरी क्रिसमस से वह हिंदी फिल्मों में कदम रख रहे हैं। विजय मुंबईकर और जवान जैसी हिंदी फिल्मों में भी दिखेंगे। पैन इंडिया फिल्म माइकल भी उनके खाते से जुड़ी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
संविधान

भारतीय संदर्भ में सेकुलरवाद और समाजवाद की व्याख्या

December 2, 2024
Opposition's

क्या नीतीश कुमार बनेंगे INDIA के संयोजक, समर्थन में 5 दल!

August 31, 2023
Toilet scandal

मथुरा में ‘टॉयलेट कांड’ ने मचाया हड़कंप… आस्था और स्वच्छता पर सवाल ?

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.