Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कभी बोलती थी क्षत्रपों की तूती, मोदी युग में हुई हालत खराब!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 19, 2024
in राजनीति, राज्य, राष्ट्रीय
A A
17
SHARES
564
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भारत की बागडोर मनमोहन सिंह ने संभाली। साल 2004 में हुए लोकसभा चुनावों के परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में यूपीए गठबंधन की सरकार बनी। इस सरकार में कई क्षेत्रीय दल शामिल हुए। इसके ठीक दस साल बाद भारत की राजनीति में मोदी युग का उदय हुआ और भारत के मानचित्र के कई क्षेत्रीय दलों का तकरीबन सफाया हो गया।

आइए आज इस रिपोर्ट के जरिए बताते हैं, हिंदी पट्टी में बीते बीस सालों में कितने कमजोर हुए क्षेत्रीय छत्रप…

इन्हें भी पढ़े

chenab river

सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?

February 8, 2026
Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

February 8, 2026
tourist cruise

UP : इस शहर में चलेगा टूरिस्ट क्रूज, जानें इसकी खासियत

February 8, 2026
Load More

उत्तर प्रदेश में साल 2004 और साल 2009 में सपा-बसपा बड़ी ताकत थे लेकिन आज ये दोनों दल ही देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य में डबल डिजिट में लोकसभा सांसदों के लिए तरस रहे हैं। साल 2004 में उत्तर प्रदेश में सपा बड़ी ताकत बनकर उभरी थी। इस चुनाव में सपा को 36 और बसपा को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि पांच साल बाद सपा को 23 और बसपा को 21 सीटों पर जीत हासिल हुआ थी।

हालांकि मोदी युग की शुरुआत के साथ ही इन दोनों दलों के बुरे दिन शुरू हो गए। बसपा 2014 में यूपी के नक्शे से साफ हो गई जबकि सपा को सिर्फ पांच सीटेें नसीब हुईं। इसी तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में साथ आने के बाद भी बसपा सिर्फ 10 सीटें जीत सकी और सपा को फिर पांच सीटों से संतोष करना पड़ा।

बिहार राज्य में 2004 के बीजेपी को पांच और जेडीयू को छह सीटों पर जीत मिली थी। इसके अगले चुनाव में जदयू ने 20 सीटों पर विजय हासिल की। साल 2004 में राजद को 22 और एलजेपी को चार सीटें मिली थीं। इसके बाद अगले लोकसभा चुनाव में राजद चार सीटों पर जीत हासिल कर पाई जब एलजेपी खाता खोलने में भी सफल नहीं रही। साल 20014 में बिहार में बीजेपी और जदयू का गठबंधन नहीं था। इस चुनाव में जदयू को सिर्फ दो सीटें मिलीं जबकि विरोधी राजद चार सीटें ही जीत पाई। चुनाव में बीजेपी की साथी एलजेपी छह सीटें जीतने में सफल रही। 2019 के चुनाव में जदयू और बीजेपी साथ लड़े। इसका फायदा जदयू को मिला। जदयू के 16 सांसद जीते जबकि राजद बिहार के संसदीय नक्शे से साफ ही हो गई।

बात अगर कई बड़े दलों वाले महाराष्ट्र की करें तो यहां पिछले चुनाव तक बीजेपी और शिवसेना साथ में चुनाव लड़े हैं जबकि एनसीपी और कांग्रेस एक साथ। साल 2004 में महाराष्ट्र में एनसीपी को नौ सीटें मिलीं जबकि शिवसेना को 12 सीटें हासिल हुईं। इसके अगले चुनाव में भी एनसीपी 9 सीटों पर कब्जा करने में सफल रही जबकि शिवसेना 11 सीटें जीती। मोदी युग की शुरुआत के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना का ग्राफ बढ़ा जबकि एनसीपी 2014 में छह और 2019 में सिर्फ पांच सीटें ही जीत सकी। यहां कांग्रेस को भी बढ़ा नुकसान हुआ।

दक्षिण का तमिलनाडु अपवाद
दक्षिण के राज्य तमिलनाडु में जहां बीजेपी का खास प्रभाव नहीं है, वह अपवाद नजर आता है। यहां फाइट डीएमके और एआईएडीएमके के बीच ही नजर आती है लेकिन इस बार यहां बीजेपी कितना प्रभावित करती है, इसपर सभी की निगाहें हैं। AIADMK यहां प्रभावहीन मालूम पड़ती है। साल 2004 के चुनाव में यहां डीएमके ने 16 जबकि एआईएडीएमके खाता भी नहीं खोल सकी। इसके बाद 2009 के चुनाव में DMK 17, AIADMK 9 सीटें जीतने में सफल रहीं। 2014 के चुनाव में यहां AIADMK 37 सीटें जीती जबकि 2019 में डीएमके 24 सीटें जीतने में सफल रही।

बंगाल में बीजेपी बढ़ी लेकिन ममता का जलवा कायम
पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है, जहां बीजेपी का उदय तो हुआ लेकिन ममता बनर्जी ने भी अपना जलवा बरकरार रखा। साल 2004 में लेफ्ट गठबंधन ने बंगाल की 42 सीटों में से 35 सीटें जीतने में सफल रहा जबकि इनमें से 26 सीटें अकेले सीपीआई एम जीती। इस चुनाव में तृणमूल महज एक सीट जीती। इसके बाद 2009 में टीएमसी का ग्राफ बढ़ा और ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी 19 लोकसभा सीटें जीतीं। इसके अगले चुनाव में टीएमसी 34 सीटों पर जीती जबकि 2019 में बीजेपी ने 16 सीटें जीतने के साथ प्रभावित किया। राज्य में टीएमसी का ग्राफ गिरा जरूरी लेकिन टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने में सफल रही।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ISRO

ISRO अब इन रहस्यों से उठाएगा पर्दा, जानिए अगले प्लान के बारे

September 27, 2023

तो राजनीतिक ‘फकीर’ को भ्रष्टाचार से परहेज नहीं !

April 25, 2023
समस्याएं

कौन कहता है की समस्याएं सुंदर नहीं होती?

September 10, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.