Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कर्नाटक कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई, शिवकुमार की पोस्ट ने दिल्ली में बढ़ाई टेंशन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 27, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
shivakumar
15
SHARES
484
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में नेतृत्व को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डी.के. शिवकुमार के बीच पावर-शेयरिंग को लेकर अटकलों के बीच अब दोनों ओर से संकेत एक बार फिर चर्चा में हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि अगर पार्टी हाईकमान बुलाएगा तो वे दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर “वचन की ताकत” वाला पोस्ट डालकर हलचल बढ़ा दी है।

इन्हें भी पढ़े

Kharge and Jairam Ramesh

राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश

February 13, 2026
raghav chadha

जवाबदेही का बिगुल: ‘राघव चड्ढा ने संसद में उठाई ‘राइट टू रिकॉल’ से महंगाई तक की आवाज’

February 13, 2026
Samarpan

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण’ आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

February 13, 2026
loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
Load More

शिवकुमार के पोस्ट से बढ़ा रहा सियासी ताप

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने X पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा था, “Word power is world power… दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अपना वचन निभाना है।” उन्होंने कैप्शन दिया-“Keeping one’s word is the greatest strength in the world!” इस पोस्ट को सियासी हलकों में साफ तौर पर सीएम कुर्सी से जोड़कर देखा जा रहा है।

कब से चल रही है सत्ता की खींचतान ?

मार्च 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद से ही सत्ता साझा करने के ‘ढ़ाई-ढ़ाई साल फॉर्मूले’ की बातें चल रही हैं। कहा जाता है कि पार्टी हाईकमान ने सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच यह समझौता करवाया था। अब जैसे-जैसे 2.5 साल पूरा होने का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में शिवकुमार के समर्थक खुले तौर पर पावर ट्रांसफर की मांग उठा रहे हैं, वहीं सिद्धारमैया इस संभावना से लगातार इनकार करते आए हैं। हाल के दिनों में सीएम ने कैबिनेट फेरबदल के संकेत जरूर दिए हैं, लेकिन यह भी स्पष्ट कहा है कि वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

खड़गे का हस्तक्षेप-दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

सियासी तनाव के बीच अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा की है कि वे जल्द ही राहुल गांधी, सिद्धारमैया और शिवकुमार समेत वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाएंगे। खड़गे ने कहा-हम सभी नेताओं को दिल्ली बुलाकर चर्चा करेंगे और इस भ्रम को खत्म करेंगे। पार्टी का फैसला ही अंतिम होगा। PTI से बातचीत में खड़गे ने संकेत दिए कि जल्द ही दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें कर्नाटक नेतृत्व मुद्दे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवकुमार ने कहा, हमारे लिए पार्टी सबसे महत्वपूर्ण है। मैं इस समय कुछ नहीं मांग रहा। हम सब मिलकर पार्टी के हित में काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर पार्टी की एकजुटता है।

सिद्धारमैया का शक्ति प्रदर्शन?

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 26 नवंबर को अपने घर पर पार्टी के कई वरिष्ठ मंत्रियों और अपने करीबी नेताओं-जी. परमेश्वर, सतीश जारकिहोली, एच.सी. महादेवप्पा, के. वेंकटेश और के.एन. राजन्ना-के साथ बैठक की है। इसे राजनीतिक विशेषज्ञ सिद्धारमैया के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रहे हैं।

कर्नाटक कांग्रेस में यह विवाद अब खुलकर सामने आ चुका है। जहां शिवकुमार के समर्थक सत्ता की मांग जोर-शोर से उठा रहे हैं, वहीं सिद्धारमैया अपने खेमे को मजबूत करने में जुटे हैं। ऐसे में अब पूरा दारोमदार पार्टी हाईकमान-विशेषकर खड़गे और राहुल गांधी-पर है कि वे कैसे इस विवाद को शांत कर पाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
The film 'Meethi Maa Ku Ashirwad'

उत्तराखंड: 30 अगस्त को फिल्म ‘मीठी-मां कु आशीर्वाद’ सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

August 28, 2024

राहुल गांधी की ‘पनौती’ टिपप्णी पर भड़की जनता

November 25, 2023
RECPDCL

RECPDCL ने ट्रांसमिशन परियोजनाओं के 2 एसपीवी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

February 19, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एक-दो नहीं, 4-4 बिल के जरिए H-1B पर अटैक कर रहा अमेरिका ?
  • राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश
  • चीन को दबाने के लिए अमेरिका को चाहिए भारत का साथ?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.