Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

आमूल बदलाव के संकेत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 9, 2023
in विशेष, विश्व, व्यापार
A A
पूंजी नियंत्रण
26
SHARES
868
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : वैसे यह सच है कि चीन की कुछ नीतियां ही युवान के अंतरराष्ट्रीयकरण की राह में बाधक हैं। मसलन, पूंजी नियंत्रण एक ऐसी नीति है, जिसके रहते युवान के लिए डॉलर की जगह ले पाना मुश्किल बना रहेगा। दुनिया की वित्तीय व्यवस्था में आमूल परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। अब यह पश्चिमी विशेषज्ञ भी मानने लगे हैं कि जिस तरह से चीन की मुद्रा युवान में अंतरराष्ट्रीय भुगतानों की संख्या बढ़ रही है, उससे अमेरिकी डॉलर के समानांतर एक नई भुगतान व्यवस्था की नींव तैयार हो रही है। दरअसल, पश्चिमी मीडिया में इस बदलाव की चर्चा भरी पड़ी है। इस परिघटना को डि-डॉलराइजेशन के नाम से जाना जा रहा है।

दरअसल, आंकड़ों के मुताबिक मार्च में पहली बार ऐसा हुआ कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले युवान में ज्यादा भुगतान किया गया। हालांकि अमेरिकी डॉलर अब भी दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक भुगतानों की प्रमुख मुद्रा है, लेकिन पश्चिम एशिया से लेकर रूस और लैटिन अमेरिका तक ऐसे देशों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार में भुगतान युवान में कर रहे हैं। पश्चिमी विश्लेषकों के मुताबिक ऐसी संभावना फिलहाल कम ही दिखती है कि पूरी दुनिया में आपसी भुगतान युवान में होने लगे। लेकिन यह सच है कि एक नया व्यापारिक ढांचा खड़ा हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े

China Military Crisis

क्या जंग लड़ने के काबिल है जिनपिंग की आर्मी? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

February 26, 2026
india-israel

भारत-इजरायल में इन 5 हथियारों पर होगी 10 अरब डॉलर की डिफेंस डील!

February 25, 2026
beautiful man-made islands

इन देशों में है मानव निर्मित खूबसूरत आइलैंड, जिन्हें देखने देख-दुनिया से घूमने आते हैं टूरिस्ट्स

February 25, 2026
China-pakistaan

पाकिस्तान से टूट रहा है चीन का सब्र, CPEC पर ताला लगाएंगे जिनपिंग?

February 25, 2026
Load More

खास तौर पर रूस को पश्चिमी भुगतान व्यवस्था से बाहर किए जाने के कदम ने इस व्यवस्था को मजबूती दी है, क्योंकि रूस के साथ व्यापार करने वाले देश अब वैकल्पिक व्यवस्थाएं तलाश रहे हैं। विशेषज्ञों ने ध्यान दिलाया है कि चीन, रूस और ब्राजील दुनिया के सबसे बड़े कमोडिटी निर्यातक और आयातक हैं। वे अब अंतरराष्ट्रीय लेन-देने के लिए युवान का इस्तेमाल करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उनका सहयोग अन्य देशों को भी युवान की ओर आकर्षित कर सकता है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय लेन-देन में युवान का हिस्सा मात्र 2.2 प्रतिशत है। लेकिन उसका हिस्सा धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

अभी तक दुनिया के व्यापारिक लेन-देन पर अमेरिकी डॉलर, यूरो, स्टर्लिंग और येन का कब्जा रहा है। यह पहला मौका है, जब इसमें एक महत्त्वपूर्ण बदलाव आता दिख रहा है। वैसे यह सच है कि चीन की कुछ नीतियां ही युवान के अंतरराष्ट्रीयकरण की राह में बाधक हैं। मसलन, पूंजी नियंत्रण एक ऐसी नीति है, जिसके रहते युवान के लिए डॉलर की जगह ले पाना मुश्किल बना रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition's

पटना में जुटे 15 दल क्या बिगाड़ सकेंगे बीजेपी का खेल

June 24, 2023
Pakistan is on fire

सुलगा पाकिस्‍तान, अब आगे क्‍या हैं विकल्‍प?

May 10, 2023
Kejriwal

केजरीवाल के नाम आया समन, तो मच गया सियासी घमासान

January 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?
  • दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.