Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

स्मार्टफोन चल रहा है स्लो? तो स्पीड बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों को करें Follow

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 9, 2023
in गैजेट्स
A A
smartphone
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ जरूरत नहीं जरूरी भी हो गया है। कई कामों को फोन के जरिए कहीं भी किया जा सकता है। बैंक से संबंधित कोई काम हो या किसी से दूर रहकर भी पास रहने जैसा एहसास चाहिए हो, इसके लिए स्मार्टफोन एक आसान माध्यम बन चुका है। आप फोन के जरिए आपने कई कामों को मिनटों में कर सकते हैं, लेकिन तब क्या करें जब फोन काम करते-करते रुकावट लाए? या जैसे पहले तेजी से चला करता था, वैसे ना चलकर काफी धीरे काम कर रहा हो? तो ऐसे में आपको बिना कुछ सोचे पांच तरीके को अपना लेना चाहिए, जिसके जरिए स्लो चल रहा फोन फास्ट हो सकता है।

जी हां, आप कुछ तरीकों को अपनाकर अपने स्लो फोन की स्पीड तेज कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी पैसे का खर्चा भी नहीं करना है बस कुछ टिप्स (Smartphone Tips and Tricks) को फॉलो करके आप आसानी से फोन की स्पीड बढ़ा सकते हैं। आइए फोन की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताते हैं।

इन्हें भी पढ़े

YouTube

2 महीने तक फ्री मिलेगा YouTube Premium का मजा! ऐसे करें क्लेम

March 26, 2026
smartphone

क्यों हर फोन के राइट साइड में होता है पावर बटन, क्या जानते हैं वजह?

March 22, 2026
WhatsApp

WhatsApp का कमाल फीचर, बिना नंबर सेव किए कर सकते हैं चैटिंग

March 22, 2026

चीन में ‘स्‍मार्टफोन मंदी’ के बीच भी अमेरिकी कंपनी ऐपल ने गाड़े झंडे!

March 20, 2026
Load More

स्मार्टफोन की होम स्क्रीन करें साफ

अक्सर स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने के दौरान हमारा फोन हैंग हो जाता है बहुत स्लो काम करने लगता है। इसके पीछे का कारण फोन में मौजूद कई ऐप्स हो सकते हैं। होम स्क्रीन पर समाचार, मौसम और अन्य लगातार अपडेट होने वाले ऐप्स के लिए विजेट के साथ लाइव वॉलपेपर रखने से फोन धीमा काम कर सकता है। इसलिए फोन से एक से ज्यादा विंडो होने पर उसे हटा दें, इससे फोन की स्पीड बढ़ सकती है।

Data Saver Mode करें इनेबल

क्रोम ब्राउजर में ‘डेटा सेवर’ ऑप्शन को ऑन करने पर आपका फोन तेजी से काम कर सकता है। ऐसे में आपको ज्यादा इंतजार किए बिना सर्फ करने में मदद मिलेगी, क्योंकि ये पेज को कंप्रेस्ड करता है। साथ ही कम डेटा का इस्तेमाल करता और पेजों को स्पीड से लोड करता है।

Cached Data करें क्लीयर

फोन के स्लो होने की समस्या जंक फाइल्स से भी हो सकती है। इसलिए आपको समय-समय पर फोन को क्लीयर करते रहना चाहिए। फोन के मैनेजर फाइल में जाकर आप Cached Data क्लीयर कर कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो सेटिंग्स में ऐप्स के Cached डाटा को डिलीट कर सकते हैं।

बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को करें बंद

कई बार स्लो चल रहे फोन के पीछे का कारण बैकग्राउंड में चल रहे कुछ ऐप्स हो सकते हैं। इसलिए आप जब भी ऐप का यूज करें तो उसकी जरूरत खत्म होने के साथ बंद कर सकते हैं। बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स फोन को स्लो कर सकते हैं। कोशिश करें कि एक साथ कई ऐप्स ओपन ना हो, इससे भी फोन की स्पीड कम होती है।

गैर-जरूरी ऐप्स को करें डिलीट

अगर आपके फोन में ऐसे ऐप्स हैं जो पहले तो जरूरी थे, लेकिन अब आप इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इन्हें डिलीट कर दें। इन गैर-जरूरी ऐप्स को फोन से डिलीट कर दें। इससे फोन का स्पेस क्लीर होगा और स्पीड भी बढ़ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
NDA and opposition

लोकसभा चुनाव में INDI गठबंधन कर पायेगा मोदी का मुकाबला?

January 7, 2024
Sanjay Gandhi-kamalnath

रॉ के पूर्व अधिकारी का बड़ा दावा, कहा- कमलनाथ और संजय गांधी ने भिंडरावाले को भेजे थे पैसे

September 21, 2023
RECPDCL

RECPDCL ने 2 एसपीवी मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

August 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण
  • होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच फुल एक्शन में केंद्र सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.