प्रकाश मेहरा
नई दिल्ली: दिल्ली के विजय चौक पर सोमवार को ‘बीटिंग रिट्रीट’ सेरेमनी का आयोजन किया गया. बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में जवानों ने बैंड की धुन से हर किसी का दिल जीत लिया.
‘बीटिंग रिट्रीट’ सदियों पुरानी सैन्य परंपरा का प्रतीक
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘बीटिंग रिट्रीट’ सदियों पुरानी सैन्य परंपरा का प्रतीक है. रिट्रीट बजने पर सैनिक लड़ना बंद कर देते थे, अपने हथियार रख लेते थे, युद्ध के मैदान से हट जाते थे और सूर्यास्त के समय शिविरों में लौट आते थे. मंत्रालय ने कहा, रंगों और मानकों को ढक दिया जाता था और झंडे उतार दिए जाते थे. यह समारोह बीते समय की पुरानी यादें ताजा करता है. इसमें कहा गया है कि भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के म्यूजिक बैंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी के सामने 31 मनमोहक भारतीय धुनें बजाएंगे.







