Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

सोने और कीमती पत्थरों की आवाजाही पर ई-वे बिल होगा जरूरी,

ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर 28 प्रतिशत तक कर लगाने पर फैसला कल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 29, 2022
in व्यापार
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चंडीगढ़। जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक में मंगलवार को राज्यों को होने वाले नुकसान में भरपाई के लिए मंथन किया गया। राज्यों के वित्त मंत्रियों की तरफ से सौंपी गई रिपोर्ट पर भी जीएसटी परिषद विचार करेगी। इसमें दो लाख रुपये तक के सोने और कीमती पत्थरों की राज्य के भीतर आवाजाही के लिए ई-वे बिल अनिवार्य करने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे करदाताओं के लिए ई-चालान भी अनिवार्य किया जा सकता है।

सालाना 20 करोड़ से अधिक का कारोबार करने वाले भी इसमें शामिल किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कैसीनो पर 28 प्रतिशत तक कर लगाने पर सहमति बन सकती है। इस पर फैसला बुधवार को किया जाएगा। इसमें होने वाली प्रेसवार्ता में वित्त मंत्री सभी फैसलों का खुलासा करेंगी।
मंत्री समूह ने कई सेवाओं पर जीएसटी छूट को वापस लेने का भी सुझाव दिया है। इसमें प्रतिदिन 1,000 रुपये से कम के होटल आवास शामिल हैं। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के कमरे (5000 से अधिक) के किराए पर भी जीएसटी निर्धारण होना बाकी है। आईसीयू को कर मुक्त रखा जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

Petrol-Diesel

आगे इतने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, नई चेतावनी

May 17, 2026
note

घर या जमीन बेचने पर हुआ है मोटा मुनाफा? इस ट्रिक से सरकार को नहीं देना होगा 1 रुपया भी टैक्स

May 15, 2026
rupee against the dollar

रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया! 1 डॉलर की कीमत 95.75 रुपये पहुंची, जानिए क्यों बढ़ रही चिंता

May 13, 2026
Crude oil

भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल बाकी, कोटा लागू करने पर क्या है सरकार का प्लान

May 12, 2026
Load More

दो दिवसीय बैठक में कई वस्तुओं के करों में बदलाव के अलावा छोटे ऑनलाइन आपूर्तिकर्ताओं को पंजीकरण मानदंडों में ढील की पेशकश की गई। जीएसटी को व्यापारी के लिए अधिक सुगम कैसे बनाया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में कर ढांचे में सुधार को लेकर दी गई रिपोर्ट पर भी विचार किया जाएगा। अधिकारियों की एक समिति ने क्रिप्टोकरेंसी और अन्य आभासी डिजिटल संपत्तियों की कर योग्यता पर निर्णय को स्थगित करने का भी सुझाव दिया है। हालांकि क्रिप्टोकरेंसी के विनियमन और वर्गीकरण पर कानून लंबित है।

मालूम हो कि जीएसटी एक जुलाई, 2017 से पेश किया गया था और राज्यों को जीएसटी के कारण उत्पन्न होने वाले राजस्व नुकसान के लिए जून 2022 तक मुआवजे का आश्वासन दिया गया था।

चारा काटने की मशीन कर मुक्त
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने परिषद की बैठक में चारा काटने वाली मशीन कर मुक्त करने की बात रखी थी। इस मांग पर वित्त मंत्री ने अपनी सहमति जता दी है। दुष्यंत ने बताया कि अब यह मशीन किसान के लिए कर मुक्त हो जाएगी, जबकि ट्रैक्टर पर कर उन्होंने सांसद रहते हुए मुक्त करवाया था। जहां तक ई-वे बिल की बात है वह व्यापारियों के लिए भी हितकारी है।

डिनर पर भी होगी चर्चा
हरियाणा सरकार ने जीएसटी परिषद के सदस्यों के लिए पिंजौर गार्डन में डिनर का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से आयोजित किए गए इस समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा अन्य सभी अधिकारियों और वित्तमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। डिनर के दौरान मुख्यमंत्री हरियाणा से संबंधित अन्य मांगों पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Amit Shah

दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह 1 मई को बोडोफा उपेंद्र नाथ ब्रह्मा मूर्ति का करेंगें अनावरण

April 30, 2025
आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी रच देगी इतिहास, अगर कर जाए ये एक काम

November 4, 2022
RSS chief

संघ के संगठनों का क्या मतलब

August 23, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आगे इतने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, नई चेतावनी
  • क्या अल-नीनो लेकर आएगा 149 साल पहले की प्रलय?
  • मस्जिदों में दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग, 3 करोड़ लोगों का रजिस्ट्रेशन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.