Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

सोनप्रयाग में नाराज व्यापारियों ने किया बाजार बंद

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 2, 2022
in व्यापार
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग। यात्रियों को पंजीकरण व्यवस्था पर परेशान करने सहित अनेक मांगों को लेकर केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में व्यापार संघ ने शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए बाजार बंद किया। इस दौरान उन्होंने धरना दिया जबकि प्रशासन, पुलिस से वार्ता के बाद लिखित आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए और दोपहर 12 बजे बाजार खोला गया। गुरुवार को सोनप्रयाग में व्यापार संघ अध्यक्ष सोनप्रयाग अंकित गैरोला के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने सुबह 4 बजे बाजार बंद कर दिया। दुकानें बंद होने के कारण यहां तीर्थयात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। चाय, खाने पीने की जरूरतों के लिए यात्रियों को दिनभर परेशान होना पड़ा। इस मौके व्यापारियों ने कहा कि पंजीकरण की परेशनी से यात्रियों की बुकिंग कैंसिल हो रही है। यात्रा में शासन-प्रशासन की भारी अव्यवस्थाएं है। यात्री रुद्रप्रयाग जिले में आकर वापस हो रहे हैं। पंजीकरण के नाम पर यात्रियों को बेवजह परेशान करना बंद किया जाए।

कहा कि इस अव्यवस्था के कारण यात्रियों की बुकिंग कैंसिल हो रही है। यात्रियों को केदारनाथ में बुकिंग होने के बावजूद बदरीनाथ भेजा जा रहा है। सोनप्रयाग मुख्य बाजार में बैरीकेडिंग लगाई गई है जिसका कोई औचित्य नहीं है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारी एवं तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतें हो रही है। 3 किमी लम्बी लाइन लगाकर यात्रियों को परेशान किया जा रहा है। यात्री को पता ही नहीं है कि उसे किस तरह से यात्रा करनी है। व्यापारियों ने कहा कि सोनप्रयाग बाजार में संचालित मल्टीस्टोरेज पार्किंग को जिला पंचायत द्वारा वाहनों के पार्क करने के लिए ठेकेदार के साथ अनुबंध किया गया था, जहां वाहनों को पार्क होना था किंतु यहां बड़ी मात्रा में बेड लगाकर यात्रियों को सुलाया जा रहा है जिससे व्यापारियों के कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बिना टेंडरिंग प्रक्रिया के पार्किंग के अंदर बेड लगाकर लोगों को सुलाना पूरी तरह गलत है। साथ ही यहां अवैध तरीके से दुकानें संचालित हो रही हैं।

इन्हें भी पढ़े

interest rates

जमा पैसे पर 7.5% ब्याज, 2 साल में मैच्योरिटी, सरकार ने बंद कर रखी है स्कीम

March 7, 2026
EPFO

7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस

March 3, 2026
oil game

तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

March 3, 2026
stock market

पश्चिम एशिया में भारी तनाव से लहूलुहान भारतीय बाजार, जानिए बड़ी वजहें

March 2, 2026
Load More

व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला ने कहा कि बीते दिन एसडीएम ऊखीमठ से वार्ता की थी और सात घंटे का अल्टीमेटम दिया था किंतु अल्टीमेटम के बाद भी मांगों पर कार्रवाई न होने से व्यापारियों को मजबूरन बाजार बंद करना पड़ा। इसके अलावा त्रियुगीनारायण के लिए सोनप्रयाग से दो वाहन लगाने की भी मांग की गई। वहीं व्यापारियों के विरोध के बाद एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा पुलिस फोर्स के साथ व्यापारियों से वार्ता करने गए। करीब एक घंटे की वार्ता के बाद प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए। दोपहर करीब 12 बजे बाजार खोला गया। एसडीएम ने कहा कि व्यापारियों की सभी मांगों पर समझौता हो गया है और व्यापारी मान गए है। इस मौके पर त्रियुगीनारायण की प्रधान प्रियंका तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भारत की चुनावी प्रक्रिया में खर्च भी एक बड़ी चुनौती!

April 26, 2024
Chief Minister Devendra Fadnavis

सामाजिक न्याय विभाग का राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

June 11, 2025
CM yogi

11 वर्षों में स्वयं को तपाकर और खपाकर पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को बनाया विश्वास का प्रतीकः सीएम : योगी

June 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध : हफ्ते भर के युद्ध में ही हिल गई दुनिया!
  • अब बिना इंसान के चलेगा कंप्यूटर, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4 मॉडल
  • हाथ में V का निशान है? 35 के बाद चमक सकती है किस्मत, मिलते हैं बड़े फायदे

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.