Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर हितधारकों की हुई बैठक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 30, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
IHBT
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सीएसआईआर-आईएचबीटी में शुक्रवार को संस्थान में खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर एक हितधारक बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के परिवर्तन के लिए एक बहु-हितधारक सहयोग है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के मानकों और स्थिरता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श करने के लिए शिक्षा, उद्योग और एफ.एस.एस.ए.आई. जैसे नियामक निकायों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्टार्टअप और उभरते उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालने और चर्चा करने के लिए हितधारकों की बैठक के दौरान एक विशेषज्ञ पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्र्म की अध्यक्षता सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने की, इस दौरान श्री सौरभ जस्सल, आई.ए.एस., अतिरिक्त उपायुक्त, जिला. कांगड़ा इस पैनल चर्चा के लिए विशेष अतिथि भी मौजूद रहे।

IHBT

इन्हें भी पढ़े

infrastructure india

विकसित भारत का रोडमैप तैयार! सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

February 26, 2026
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल!

February 26, 2026
cji surya kant

NCERT किताब विवाद पर CJI सूर्यकांत: ये गहरी साजिश, जिम्मेदारी तय हो

February 26, 2026
railway

रेलवे में e-RCT सिस्टम से अब क्लेम करना होगा आसान, घर बैठे मिलेगा मुआवजा

February 26, 2026
Load More

सीएसआईआर-आईएचबीटी में शामिल स्टार्टअप्स ने हितधारकों की बैठक के दौरान अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकियों का भी प्रदर्शन किया। डॉ. यादव ने संस्थान में अब तक निष्पादित खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों पर प्रकाश डाला और बताया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में कई नए मिशन मोड और प्रौद्योगिकी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। डॉ. रश्मि शर्मा (SHRI, DST) एंव डॉ. स्वीटी बहेरा (FSSAI) ने भी अपने सभाष्णों में खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के महत्व पर बल दिया।

IHBT

इस कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, प्रोफेसर अभय करंदीकर द्वारा संस्थान में एक नई आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण सुविधा का उद्घाटन किया गया। जिसमे विभिन्न जैव संसाधन जैसे कि फल, सब्जियां, मशरूम, औषधीय पौधे इत्यादि के निर्जलीकरण ; फोर्टिफाइड स्नैक्स व तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों जैसे पास्ता, नूडल्स और एनर्जी बार उत्पादन हेतु उपकरण और साथ ही 200 किलोग्राम प्रतिदिन उत्पादक क्षमता वाले मल्टीग्रेन आधारित तत्काल खाद्य पदार्थों व प्रीमिक्स उपकरण सम्मलित हैं। अपने संबोधन में प्रो. करंदीकर ने सीएसआईआर-आईएचबीटी द्वारा किए जा रहे विभिन्न अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों और प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की गुणवत्ता मानकों और स्थिरता में सुधार के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. यादव ने इस सुविधा को स्थानीय किसान उपज संगठनों (एफपीओ) और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), स्टार्टअप और सूक्ष्म उद्यमों जैसे विभिन्न हितधारकों को समर्पित किया, और बताया कि कैसे यह सुविधा छोटे उद्योगों और स्थानीय खाद्य उद्योगों को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर एक पुस्तक “ हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन” का भी विमोचन किया गया। इसके अलावा संस्थान ने हिमाचल प्रदेश के मिलेट मैन नाम से मशहूर पदम श्री नेक राम शर्मा को सम्मानित किया गया जिन्होने “नौ अनाज” खेती प्रणाली को बढ़ावा देने व पारंपरिक किस्मों के पुनरुद्धार के क्षेत्र में उलेखनीय कार्य किया है ।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

CM धामी ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ

May 27, 2025
operation midnight hammer

ऑपरेशन मिडनाइट हैमर : अमेरिका का ईरान के परमाणु ठिकानों पर सटीक हमला !

June 23, 2025
Jhandewala Devi Temple

माता के छठ्वें स्वरूप ‘माँ कात्यायनी’ की हुई विधिवत श्रृंगार व पूजा अर्चना

April 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • राउज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला: केजरीवाल और सिसोदिया आरोप मुक्त, सीबीआई जांच पर टिप्पणी
  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.