Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

इस राज्य में सरकारी विभाग पर पीडीडी का 1370 करोड़ बकाया, जानिए मामला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 15, 2025
in राज्य
A A
Electricity bill
20
SHARES
653
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बिजली पर बहस के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य सामने लाया है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि 100 शीर्ष बिजली बिल बकाएदारों पर बिजली विकास विभाग (पीडीडी) का 1410.45 करोड़ रुपये बकाया है. इनमें से सरकारी विभागों, औद्योगिक इकाइयों, अर्ध-सरकारी संगठनों और निजी संस्थानों पर बिजली विकास विभाग का लगभग 1,370 करोड़ रुपये बकाया है.

यह जानकारी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में निर्दलीय विधायक शेख खुर्शीद को लिखित जवाब में दी. सरकार ने विधानसभा को यह भी बताया कि बिजली खरीद की लागत सालाना 7,500 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है, लेकिन बिजली विभाग में जम्मू-कश्मीर का राजस्व प्राप्ति केवल 3,500 करोड़ रुपये है. उमर अब्दुल्ला के पास ही प्रदेश का बिजली विभाग है.

इन्हें भी पढ़े

safari in corbett national park

पर्यटकों की कमी से कॉर्बेट नेशनल पार्क की कमाई घटी, ये है बड़े कारण

April 7, 2026
Fake Currency

इंस्टाग्राम पर नकली नोटों का खेल! 4 FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

April 7, 2026

चुनावी वादों को कैसे पूरा किया, फिल्मी अंदाज नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बहस

April 7, 2026
Raids on Spa Centers

उत्तराखंड : यहां स्पा सेंटरों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, उठे बड़े सवाल

April 7, 2026
Load More

सबसे ज्यादा किस विभाग पर बकाया?

शीर्ष-10 प्रमुख डिफॉल्टरों में सुंबल डिवीजन में बाबा जंगी लिफ्ट सिंचाई योजना शामिल है, जिस पर 63.78 करोड़ रुपये बकाया है. मुख्य अभियंता सलाल हाइड्रोइलेक्ट्रिक, एनएचपीसी, सब-डिवीजन रियासी में 56.96 करोड़ रुपये; एक्सईएन पीएचई सोपोर, सुंबल डिवीजन में 45.84 करोड़ रुपये; मुख्य अभियंता, जेएंडके मिनरल्स लिमिटेड, सब-डिवीजन राजौरी- II में 42.43 करोड़ रुपये; राजपोरा लिफ्ट सिंचाई एडब्ल्यूपी स्टेज 1 और 2, अवंतीपोरा में 39.83 करोड़ रुपये बकाया हैं.

जबकि सांबा नगर निगम के स्ट्रीटलाइट अनुभाग पर 39.53 करोड़ रुपये बकाया है. सुंबल डिवीजन में जलालीगुंड तुलारज़ू पर 31.76 करोड़ रुपये बकाया है. सुंबल डिवीजन में 31.66 करोड़ रुपये के साथ शादिपोरा दूसरे स्थान पर है और पीएचई पंजतूत पर जौरियन सब डिवीजन में 27.88 करोड़ रुपये बकाया है.

विधानसभा को यह भी बताया गया है कि अभी तक 2,75,081 पीडीडी उपभोक्ताओं ने चल रही बिजली माफी योजना के तहत पंजीकरण कराया है, इनमें से 1,60,507 उपभोक्ता जम्मू से और 1,14,574 कश्मीर से हैं. प्रदेश में बिजली माफी योजना जारी रहेगा.

किस विभाग पर कितना बकाया?

बिजली बिल का भुगतान न करने वाले अन्य लोगों में श्रीनगर नगर निगम (16.82 करोड़ रुपये), डीआईजी पुलिस कश्मीर (16.21 करोड़ रुपये), कैंप कमांडेंट माइग्रेंट कैंप 03 (12.34 करोड़ रुपये), पुलिस लाइंस के लिए एसपी बडगाम (11.48 करोड़ रुपये), ममल के पास सीआरपीएफ कैंप पहलगाम (9.46 करोड़ रुपये), कमांडेंट सीआरपीएफ 44 बीएन (8.60 करोड़ रुपये), एसएसपी अनंतनाग (8.56 करोड़ रुपये), चीफ इंजीनियर बीएचईपी (8.12 करोड़ रुपये), कैंप कमांडेंट माइग्रेंट कैंप 02 (5.85 करोड़ रुपये); मैनेजर हरि निवास पैलेस (4.87 करोड़ रुपये); कैंप कमांडेंट माइग्रेंट कैंप (4.63 करोड़ रुपये); उपखंड कठुआ में पीएचई विभाग (4.25 करोड़ रुपये) और उपखंड किश्तवाड़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (3.79 करोड़ रुपये) शीर्ष 100 पीडीडी बिल डिफॉल्टरों में शामिल हैं.

20,000 मेगावाट की जलविद्युत क्षमता होने के बावजूद, जम्मू और कश्मीर वर्तमान में विभिन्न निगमों के माध्यम से केवल 3,500 मेगावाट बिजली पैदा करता है. उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए, प्रशासन को राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) और अन्य बिजली निगमों जैसी केंद्रीय संस्थाओं से सालाना सैकड़ों करोड़ रुपये की बिजली खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-pakistan

भारत-पाक के बीच क्रिकेट बंद हो, पहलगाम हमले से खेल जगत में खलबली!

April 24, 2025
opposition parties meeting patna

एकता से पहले ही ‘गठबंधन’ में दरार, इन पार्टियों ने दिखाए तेवर

June 25, 2023
gtb hospital

जीटीबी ही नहीं दूसरे अस्पतालों की हालत भी नहीं अच्छी, गंदगी से मरीज परेशान

November 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पर्यटकों की कमी से कॉर्बेट नेशनल पार्क की कमाई घटी, ये है बड़े कारण
  • US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!
  • इंस्टाग्राम पर नकली नोटों का खेल! 4 FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.