Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कोर्ट से छात्रों को नहीं मिली अंतरिम राहत, शिक्षा मंत्री बोले- जारी रहेगा यूनिफॉर्म कोड

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 9, 2022
in राज्य
A A
हिजाब विवाद
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद को लेकर बुधवार को सुनवाई की. न्यायमूर्ति कृष्णा एस. दीक्षित की एकल पीठ ने कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं को एक बड़ी पीठ के पास भेज दिया है. इस मामले पर अब एक बार फिर कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश (B C Nagesh) का बयान सामने आया है. उन्‍होंने कहा है कि क्‍योंकि कोर्ट ने छात्रों को अंतरिम राहत देने के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया है, इसलिए सरकार की ओर जारी अधिसूचना (Uniform code) प्रभावी रूप से लागू होगा. ऐसे में छात्रों को कक्षाओं में जाने के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य किया गया है. बता दें कि शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा था कि समान वर्दी संहिता का पालन न करने वाली छात्राओं को अन्य विकल्प तलाशने की छूट है.

हिजाब विवाद पर एडवोकेट अभिषेक ने कहा, मामला अब कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सामने रखा जा रहा है कि क्या मामले को एक बड़ी पीठ को भेजा जाना चाहिए या नहीं. मामले को जल्द से जल्द निपटाया जाना चाहिए क्योंकि छात्र इस मुद्दे से परेशान हैं. नागेश ने कहा था कि जैसे सेना में नियमों का पालन किया जाता है, वैसा ही यहां (शैक्षणिक संस्थानों में) भी किया जाता है. उन लोगों के लिए विकल्प खुले हैं जो इसका पालन नहीं करना चाहते. वहीं मंत्री ने छात्रों से राजनीतिक दलों के हाथों का ‘हथियार’ न बनने की भी अपील की. बोम्मई सरकार ने शनिवार को एक परिपत्र जारी करते हुए उन कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया था जो राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में शांति, सौहार्द्र और कानून एवं व्यवस्था को बाधित करते हो.

इन्हें भी पढ़े

Hindu organizations protests

उत्तराखंड : विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों ने किया थानों में धरना-प्रदर्शन

March 3, 2026
MK Stalin

तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन का बयान, जानें क्या बोले?

March 2, 2026
Swami Avimukteshwarananda

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

February 27, 2026
Kejriwal and Sisodia

राउज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला: केजरीवाल और सिसोदिया आरोप मुक्त, सीबीआई जांच पर टिप्पणी

February 27, 2026
Load More

वहीं परिपत्र पर नागेश ने कहा कि सरकार को इस मामले पर स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता महसूस हुई और उसने एक परिपत्र जारी किया. उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि छात्राएं हिजाब पहनकर स्कूल आ सकती हैं, लेकिन परिसर के भीतर उन्हें इसे अपने बस्तों में रखना होगा. उन्होंने इस पर हैरानी जताई कि जब सभी धर्मों के छात्र वर्दी पहनकर स्कूल आ रहे थे तो अचानक से यह समस्या क्यों पैदा हुई. उन्होंने कहा कि हर कोई समानता की भावना से एक साथ सीख और खेल रहा है, लेकिन कभी धार्मिक मतभेद पैदा नहीं हुए.

उडुपी में कई बच्चों को हिजाब पहनने के लिए उकसाया गया
नागेश ने कहा कि समस्या दिसंबर में शुरू हुई, जब उडुपी में कई बच्चों को हिजाब पहनने के लिए उकसाते हुए कहा गया कि ‘शरिया’ (इस्लामिक कानून) ऐसे कपड़े पहनने के लिए कहता है और इसका पालन करना उनका कर्तव्य है. मंत्री ने दावा किया कि कई बच्चों को ऐसा करने के लिए कहा गया, लेकिन उनमें से ज्यादातर लोग सहमत नहीं हुए. उन्होंने कहा, ‘उडुपी के जिस स्कूल में यह घटना हुई, वहां 92 मुस्लिम बच्चों में से केवल छह लड़कियां हिजाब पहनकर आयी. अन्य बच्चे स्कूल की वर्दी पहनकर आए थे’.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Biden to leave the G20 Summit

बाइडेन का G20 Summit को अधूरा छोड़ वियतनाम जाना क्यों जरूरी?

September 10, 2023

दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ़ आक्रोश, सीएम को बताया भ्रष्टाचारी

March 25, 2024
Delhi Pollution

बात होती है दिल्ली की!

November 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस
  • भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप
  • तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.