Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

मासूम का ऐसा खौफनाक मर्डर, जिससे कांप गया था दिल्ली का दिल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 26, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
MURDER
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: साइको क्रिमिनल बताए जा रहे रविंद्र कुमार ने भले ही पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूला हो। उसने बच्चों के साथ रेप और मर्डर की 30 से अधिक वारदातों में शामिल होने का कथित तौर पर खुलासा किया हो, लेकिन अदालत के सामने वह हमेशा बेगुनाह होने का दावा करता है। आरोप तय होने के बाद भी उसने अपना गुनाह कबूला नहीं। अभियोजन पक्ष उसे नृशंस अपराधी साबित करने में सफल रहा और दोषी अपने बचाव में कोई सबूत अदालत के सामने नहीं ला सका।

2015 में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बर्बरता से हत्या के मामले में एडिशनल सेशन जज सुनील कुमार ने 6 मई को अपना फैसला सुनाया। रविंद्र को पॉक्सो के अलावा अगवा करने, रेप, हत्या और सबूत नष्ट करने के अपराधों का दोषी ठहराया गया। अदालत ने कहा कि छह साल की असहाय बच्ची ने विपरीत परिस्थितियों में आरोपी के चंगुल से बचने के लिए अपनी आखिरी सांस तक संघर्ष किया था। दोषी को ताउम्र कैदी की सजा रेप के अपराध के लिए सुनाई गई, जबकि अन्य अपराधों के लिए सुनाई गई सजा साथ में चलती रहेंगी।

इन्हें भी पढ़े

Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Youtube

यूट्यूब व्यूज का काला खेल! सैकड़ों डिवाइस से चल रहा था बड़ा स्कैम

March 23, 2026
Jhandewala Devi Temple

पूर्ण विधि-विधान के साथ झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ स्कन्दमाता की हुई पूजा-अर्चना

March 23, 2026
Load More

दोषी की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति के मद्देनजर कोर्ट ने उस पर पीड़ित के परिवार के लिए मुआवजे का कोई बोझ नहीं डाला। यह जिम्मेदारी संबंधित जिले की लीगल सर्विस अथॉरिटी को दी गई, जिसे निर्देश मिला है कि वह पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर 15 लाख रुपये का भुगतान करे। जज ने स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर विनीत दहिया और बचाव पक्ष के वकील अभिषेक श्रीवास्तव की तारीफ करते हुए अपने आदेश में कहा कि उनके प्रयासों से मौजूदा केस की सुनवाई समय से और प्रभावी ढंग से पूरी हो गई।

बचाव पक्ष ने दोषी की उम्र और पिछली पृष्ठभूमि साफ होने के आधार पर अदालत से सजा में नरमी की गुहार लगाई। इसके विरोध में एसपीपी दहिया ने कहा कि दोषी को अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। उसने अपने इकबालिए बयान में 30 से ज्यादा मासूम बच्चों के रेप और मर्डर की बात कबूली थी। इसलिए वह मौत की सजा के लायक है। दोषी से अदालत से भी खुद को बेगुनाह बताते हुए सजा में नरमी की गुहार लगाई। अभियोजन ने रविंद्र को दोषी साबित करने के लिए 24 गवाह पेश किए थे।

अदालत का रहम से इनकार

दोषी पर रहम करने से इनकार करते हुए अदालत ने कहा, उसे गुनाह की अधिकतम सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज तक संदेश पहुंचे कि हमारी न्याय प्रणाली अपराधियों के साथ कोई हमदर्दी नहीं रखती और हर अपराध के लिए वाजिब सजा सुनाई जाएगी। अदालत ने रविंद्र को रेप के अपराध के लिए ताउम्र कैद दी। अन्य अपराधों की सजा भी साथ-साथ चलती रहेंगी। केस बेगमपुर थाने का है। बच्ची के माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान बच्ची का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था। अभियोजन के मुताबिक, दोषी बदायूं का रहने वाला है और नशे का आदी रहा है।

घटना वाले दिन क्या हुआ था

वारदात 14 जुलाई 2015 की है। छह साल की बच्ची सूखी नहर के पास गई थी। जब काफी देर बात भी बच्ची वापस नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने निकले। पुलिस में भी शिकायत दी गई। पुलिस को बच्ची का शव इलाके की एक सुनसान पड़ी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मिला। उसके तन पर कोई कपड़ा नहीं था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

एमएसपी की कमेटी तो बनी, होगा क्या?

July 27, 2022
विराट हिंदू सम्मेलन

विराट हिंदू सम्मेलन: हिंदुत्व जागरण और ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान – शूरवीर सिंह नेगी

February 11, 2026
Columbia changed its stance under Tharoor

थरूर की अगुवाई में कोलंबिया ने बदला रुख, आतंकवाद के खिलाफ मिली बड़ी जीत!

May 31, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
  • लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!
  • तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.