Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, चुनावी समीकरण साधने में जुटी कांग्रेस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 13, 2023
in राज्य
A A
राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू कैबिनेट में पहला विस्तार हुआ है। एक साल बाद सुक्खू मंत्रिमंडल में दो चेहरों ने शपथ ली। खास बात यह है कि मंत्री बने दो चेहरे इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं। दोनों बीटेक और एमबीए की डिग्री धारक हैं। बिलासपुर जिला के घुमारवीं से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा को कैबिनेट में जगह दी गई है। दोनों को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार शाम राजभवन में आयोजित सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत उनके कैबिनेट सहयोगी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। नए मंत्रियों में सबसे पहले राजेश धर्मानी और उसके बाद यादवेंद्र गोमा ने शपथ ली। सुक्खू कैबिनेट में अब 9 मंत्री हो गए हैं। मंत्री का एक पद अब भी खाली है।

जानिए नए मंत्रियों के बारे में…
राजेश धर्माणी-51 वर्षीय राजेश धर्माणी बिलासपुर जिला से एकमात्र कांग्रेस विधायक हैं। वह तीन बार के विधायक हैं और पहली बार मंत्री पद से नवाजे गए हैं। राजेश धर्मानी स्वच्छ छवि के राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। एनआईटी हमीरपुर से बीटैक राजेश धर्मानी ने इग्नो से एमबीए की भी डिग्री हासिल की है। उनके परिवार में पत्नी व एक बेटी है।

इन्हें भी पढ़े

राशन कार्ड

उत्तराखंड में अमीर खा रहे थे गरीबों का राशन, जांच में हुआ खुलासा

August 20, 2026
cm Dhami

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

August 20, 2026
हर्बल आर्ट म्यूज़ियम

हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां

August 19, 2026
पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
Load More

राजेश धर्माणी कांग्रेस संगठन में अहम पदों पर रहे हैं। वह एआईसीसी में सचिव के अलावा उतराखंड के विधानसभा चुनाव में भी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। राजेश धर्माणी का सफर संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने अपनी ईमानदार छवि के लिए जनता के बीच पहचान कायम की है। उन्होंने पहला चुनाव 2007 में जीता और उसके बाद 2012 के चुनाव में भी विजयी होकर जनता की सेवा की। हालांकि 2017 के विस चुनाव में वह हार गए थे। लेकिन इस बार जनता ने उन्हें फिर से जीताकर विधानसभा भेजा है।

राजेश धर्माणी ने 2012 का चुनाव जीतने के बाद घुमारवीं क्षेत्र में विकास की बयार बहाई थी। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ -साथ अन्य विकासात्मक योजनाओं पर ध्यान क्रेद्रित किया था। वह एक स्वयंसेवी संस्था संवेदना के फाउंडर मैंबर भी हैं। यह संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाती है। इसके अलावा विधवाओं व उनके बच्चों को भी आर्थिक मदद प्रदान करती है।

यादवेंद्र गोमा-यादवेंद्र गोमा को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता मिल्खी राम गोमा भी विधायक रहे हैं। 37 वर्षीय यादवेंद्र गोमा का जन्म पालमपुर में हुआ। वह भी इंजीनियर हैं। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटैक हैं। इसके बाद उन्होंने एमबीए की डिग्री ली। उनकी एक बेटी है। उनके राजनीतिक सफर की शुरूआत युवा कांग्रेस से हुई।

यादवेंद्र गोमा वर्ष 2010 से 2015 तक जयसिंहपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वह राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महासचिव भी रहे। वर्ष 2019 से 2021 तक वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस एससी सैल के अध्यक्ष रहे। यादवेंद्र गोमा 2012 के विस चुनाव में पहली बार विधायक बन कर विधानसभा पहुंचे। तब उनकी आयु महज 26 वर्ष थी और वह सबसे युवा विधायक थे।

सीएम सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार में दो मंत्री बनाकर जातीय संतुलन के साथ क्षेत्रीय संतुलन भी साधने की कोशिश की है, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका फायदा मिल सके। राजेश धर्माणी को कैबिनेट में लेकर ब्राह्मण समुदाय में तरजीह मिली है। अब सुक्खू कैबिनेट में ब्राह्मण समुदाय से दो लोगों को प्रतिनिधित्व मिल गया है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी ब्राह्मण हैं। वहीं यादविंदर गोमा को मंत्री बनाकर अनुसूचित जाति को तरजीह दी गई है। अभी ध सुक्खू कैबिनेट में शामिल धनीराम शांडिल भी अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं।

वहीं क्षेत्रीय संतुलन की बात करें तो कैबिनेट विस्तार में हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों को तवज़्ज़ो मिली है। धर्माणी के मंत्री बनने से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सियासी तौर पर मजबूत होगी। सीएम और डिप्टी सीएम भी इसी संसदीय क्षेत्र से हैं। वर्तमान में यहां से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को यादविंदर गोमा के रूप में दूसरा मंत्री मिला है। कांगड़ा जिला से लंबे समय से मंत्री बनाने की बात उठ रही थी। अभी कांगड़ा से चन्द्र कुमार कृषि मंत्री और चम्बा जिला से कुलदीप पठानिया स्पीकर हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
court

हाई कोर्ट: न्यूड होने का मतलब हमेशा अश्लीलता नहीं

June 6, 2023
pensioners

जंतर-मंतर पर गूंजेगी 81 लाख पेंशनर्स की आवाज, 5 अगस्त को EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का बड़ा प्रदर्शन

August 4, 2026
Meitei community

मैतेई समुदाय के खिलाफ़ हिंसा के दो साल पूरे दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

May 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
  • WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी
  • छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.