सतीश मुखिया
मथुरा: थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मानवेन्द्र उर्फ बड्डू पुत्र राजेन्द्र नि0 राजागढी थाना सुरीर जनपद मथुरा उम्र करीब 25 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 141/25 धारा 331(4)305(1)/317(2) बी.एन.एस थाना सुरीर को चोरी के आभूषण (पीली-सफेद धातु) के साथ खैर अलीगढ रोड से बम्बे के किराने रोड ग्राम परसोती गढी की तरफ करीब 01 किमी मोड पर से गिरफ्तार किया.
मुकदमा वादी गिरीश कुमार पुत्र श्री माधव मदन निवासी ग्राम इरौली जुन्नारदार थाना सुरीर माँट मथुरा ने अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घर से नगदी और जेवरात आदि चोरी कर ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 141/25 धारा 305(1) बी.एन.एस थाना सुरीर मथुरा पर पंजीकृत कराया गया था, जिसमें सीसीटीवी फुटेज, सर्विलान्स, सुगारसी पतारसी व मुखबिर के माध्यम से सोने चाँदी के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा, उ0नि0 नितिन तेवतिया, उ0नि0 रजनीश नैन, उ0नि0 मानकचन्द शर्मा थाना-सुरीर मथुरा शाहिद अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.







