नई दिल्ली। भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ के संस्थापक स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी की आज (साेमवार) काे जयंती है। ‘रोज़गार मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है’ के साथ भारतीय मजदूर संघ की स्थापना करने वाले यशस्वी नेतृत्वकर्ता श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी एक प्रतिभाशाली भाष्यकार, दूरदर्शी तत्वचिंतक और बहुआयामी लोकनेता थे। उन्होंने समाज के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए साथ ही कई सामाजिक संगठनों की शुरुआत भी की।

आदरणीय श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती के अवसर पर आरके पुरम विभाग स्वदेशी जागरण मंच वसंत जिले के तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जीवनी पर प्रकाश डालना तथा स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित करना है। श्रीमान सत्येंद्र जी उत्तर क्षेत्र सहसंयोजक श्रीमती डॉक्टर सुनीता जी सहसंयोजक दिल्ली प्रांत का सानिध्य प्राप्त हुआ।








