Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

‘शिव यात्रा’ पर पथराव के बाद बढ़ा तनाव, कई पुलिसवाले भी घायल हुए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 16, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
'शिव यात्रा' पर पथराव
20
SHARES
677
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: गुजरात के खेड़ा जिले में ‘शिव यात्रा’ पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिले के ठासरा इलाके में 15 सितंबर को ये यात्रा निकाली गई थी. पत्थरबाजी में 3 पुलिसकर्मी और 3 आम लोग घायल हुए थे. खेड़ा वही जगह है जहां पिछले साल गरबा के कार्यक्रम के दौरान भी पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी.

इंडिया टुडे से जुड़ीं हेताली शाह की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रा पर पथराव के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. हर जगह पुलिस तैनात है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैगमार्च भी निकाला. इसके साथ ही पुलिस ने कई इलाकों में पैट्रोलिंग भी बढ़ा दी.

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है कि किसने उपद्रवियों को उकसाया, पत्थर कहां से आए और क्या पहले से इसके लिए कोई तैयारी थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना मिलते ही खेड़ा के SP राजेश गढ़िया, DSP वी. आर. बाजपेयी और बाकी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

SP राजेश गढ़िया ने मीडियाकर्मियों को बताया कि ये ‘शोभा यात्रा’ हर साल निकाली जाती है. इस बार भी 700 से 800 लोग यात्रा में शामिल थे. जब यात्रा तीन-बत्ती इलाके में पहुंची तो कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. एसपी के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत स्थिति को काबू में कर लिया.

एसपी ने कहा कि इलाके में शांति कायम करने के लिए दोनों समुदाय के नेताओं से बातचीत की जा रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए वीडियो की जांच हो रही है.

नूह की धार्मिक यात्रा में भी हुई थी हिंसा

कुछ समय पहले हरियाणा के नूह में भी ऐसी ही एक शोभायात्रा में हिंसा भड़क गई थी. मेवात इलाके में 31 जुलाई को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की ओर से ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ निकाली गई. कुछ युवकों के एक समूह ने इस यात्रा को रोका. इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई. पथराव और आगजनी भी हुई.

इस हिंसा में कई पुलिस वाले घायल हुए थे. इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा हुई. नूह मामले में पुलिस ने बिट्टू बजरंगी, कांग्रेस नेता मामन खान के साथ कई और लोगों को गिरफ्तार किया है. इसी मामले में 12 सितंबर को हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को भी गिरफ्तार किया था. उसे राजस्थान पुलिस को सौंपा जाना था.

राजस्थान पुलिस के सूत्रों ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने आईटी एक्ट की जमानती धाराओं में हिरासत में लिया है. मोनू पर भिवानी में नासिर और जुनैद की हत्या करने के आरोप हैं. इस मामले में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
circular economy

चक्रीय अर्थव्यवस्था की आवश्यकता क्यों?

July 9, 2024
Manipur

मणिपुर बचाओ भारत बचाओ विरोध प्रदर्शन

December 8, 2024

आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए वीर जवानों को मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

November 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा
  • बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.