Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

शुभ घड़ी आ गई…राममय हुआ पूरा देश

आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका इंतजार लगभग पांच सदी से था। सोमवार की दोपहर अयोध्या में नवसृजन का नया इतिहास लिखा जाएगा। जन-जन के राम अपने धाम में प्रतिष्ठित हो जाएंगे। ऐसे में अयोध्या अपने आराध्य के लिए ठीक वैसे ही सजी-संवरी है, जैसी कभी त्रेतायुग में अवधपति के वनवास से लौटने पर निखरी होगी: प्रकाश मेहरा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 22, 2024
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
ram mandir
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


अयोध्या। अयोध्या ही नहीं पूरा देश राममय है। चहुंओर लहराती-फहराती भगवाध्वज-पताकाओं के बीच श्रीराम नाम की अनुगूंज अलौकिक छटा बिखेर रही है। हर मन हर्पित उल्लसित है। नेत्रों से खुशियां छलक रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यजमान के रूप में नेत्रोन्मिलन कर श्रीविग्रह के नेत्र-पट खोलेंगे। इसी के साथ यह तारीख दृढ़ संकल्प, संघर्ष और सफलता का अध्याय लिखते हुए युग-युगांतर के लिए दर्ज हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़े

HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
Railway

रेल टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, इस तारीख से होगा लागू

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
gas cylinder

अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, सरकारी कंपनियां बना रही हैं ये धांसू प्लान

March 24, 2026
Load More

पंचांग के लिहाज से पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग के चलते महत्वपूर्ण बन गई है। दोपहर 12:20 बजे से 12:29 बजे के मध्य प्रधानमंत्री अचल विग्रह के नेत्रों की पट्टी हटाकर नेत्रोन्मिलन करेंगे।

श्रीराम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश-विदेश के हजारों अतिविशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।

नवनिर्मित अद्भुत भव्य-दिव्य मंदिर परिसर में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और विभिन्न प्रांतों के संगीत वाद्य यंत्र मंगल ध्वनि बिखेरेंगे। इससे पहले रविवार देर शाम अस्थायी मंदिर में विराजमान राम-जानकी की प्रतिमाओं को नए मंदिर में पहुंचा दिया गया।

प्राण प्रतिष्ठा में विभिन्न परंपराओं के लोगों को भी स्थान दिया गया है। शैव, वैष्णव, शाक्त, गाणपत्य, पात्य, सिख, बौद्ध, जैन, दशनाम शंकर, रामानंद, रामानुज, निम्बार्क, माध्व, विष्णु नामी, रामसनेही, घिसापंथ, गरीबदासी, गौड़ीय, कबीरपंथी, वाल्मीकि, शंकरदेव (असम), माधव देव, इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन, चिन्मय मिशन, भारत सेवाश्रम संघ, गायत्री परिवार, अनुकूल चंद्र ठाकुर परंपरा, ओडिशा के महिमा समाज, अकाली, निरंकारी, नामधारी (पंजाब), राधास्वामी और स्वामीनारायण, वारकरी, वीर शैव इत्यादि कई सम्मानित परंपराएं इसमें हिस्सा लेंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
गंगा विलास’

हाय-तौबा उचित नहीं

January 28, 2023
किसान आंदोलन

किसान आंदोलन घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

February 13, 2024
PM Modi

PM मोदी का पाक को कड़ा संदेश… आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे…!

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.