कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय का निर्णय, जहाँ एक ओर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत उचित, उपयुक्त और सराहनीय निर्देश देता है, वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार को बेनकाब करने वाला एक स्पष्ट संकेत भी है।
इससे यह भी सिद्ध होता है कि इंडी गठबंधन और उसके सभी घटक दल, जिनमें तृणमूल कांग्रेस भी शामिल है, अपनी निरंतर होती पराजयों और पश्चिम बंगाल में संभावित हार की आशंका से कुंठाग्रस्त हैं। वोट के लालच में ये घुसपैठिया-परस्त हैं, और इनके शासन में राष्ट्र की सुरक्षा संकटग्रस्त है।
इसी संकट से देश और प्रदेश को बचाने के लिए हमें पूर्ण विश्वास है कि बंगाल की जनता निर्णायक, प्रभावी और प्रचंड जनादेश भारतीय जनता पार्टी को देगी, ताकि भविष्य में ऐसी शक्तियाँ बंगाल में प्रभावी न हो सकें।







