Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने किसानों को दिल्ली बुलाकर की MSP समेत 4 मुद्दों पर बात!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 24, 2024
in राष्ट्रीय
A A
किसान दिल्ली
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इस बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर से किसानों से एमएसपी समेत कई लंबित मुद्दों पर बातचीत शुरू कर दी है। मंगलवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के कई संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम तब तक किसानों के साथ संवाद करेंगे, जब तक मसलों का समाधान नहीं हो जाता। चौहान ने कहा कि यह तो शुरुआत है। हम सभी मुद्दों पर बैठकर बात करेंगे और हर मसले का समाधान निकालने का प्रयास होगा।

किसानों से मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘हमें एमएसपी को मजबूत करने के सुझाव मिले हैं। हम उन पर विचार करेंगे।’ कृषि मंत्री ने इस मौके पर वादा किया कि हम किसानों के साथ हर मंगलवार को मीटिंग करेंगे और पूरे देश के किसानों से बातचीत की जाएगी। चौहान ने कहा कि यह पहले राउंड की वार्ता थी और किसानों ने इस दौरान इंश्योरेंस स्कीम से लेकर एमएसपी तक के मुद्दे को उठाया। हमने उनसे विचार करने की बात कही है और आगे भी चर्चा जारी रखने पर सहमति बनी है। मंत्री ने कहा कि हमने किसानों से बातचीत में कहा कि आप लोगों की सेवा करने हमारे लिए भगवान की पूजा करने जैसा ही है।

इन्हें भी पढ़े

जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
fund

2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!

April 3, 2026
Load More

शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे समय में किसानों से वार्ता की है, जब बड़ी संख्या में वे शंभू बॉर्डर पर जमे हैं। करीब 200 दिनों से किसान पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर डटे हैं और दिल्ली जाने देने की मांग कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार का वार्ता का प्रयास उन्हें साधने की कोशिश है। खासतौर पर हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने किसानों से वार्ता शुरू की है ताकि राज्य में भाजपा के लिए माहौल अनुकूल बनाया जा सके। कहा जा रहा है कि हरियाणा में किसान वर्ग के बीच भाजपा को लेकर नाराजगी है। खासतौर पर पंजाब से सटे इलाकों में ऐसा देखा जा रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार की वार्ता की कोशिश किसानों के अलावा चुनावों को भी साधने की रणनीति लगती है।

शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान मीटिंग में नहीं थे

इस मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र के प्रतिनिधि शामिल थे। इस संबंध में किसान नेताओं का कहना है कि हमने एमएसपी, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसे मुद्दे उठाए हैं। फिलहाल सरकार से इन पर विचार करने का आश्वासन मिला है। हालांकि इस मीटिंग में उन किसान संगठनों का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं था, जो बीते 7 महीनों से शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Coal workers day celebrated at WCL

वेकोलि में कोयला श्रमिक दिवस संपन्न

May 1, 2025

लंबे समय तक चलने के लिए बनाया गया या परेशानी से एक ट्वीट दूर?

March 28, 2024
77th republic day

77वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए महाराष्ट्र से चार जाने-माने लोगों को मिला निमंत्रण

January 17, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.