Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पूरा नहीं हो सका 10 दिन में वादे पूरा करने का दावा, अभी तक नहीं बना मंत्रिमंडल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 21, 2022
in राज्य
A A
Sukhvinder Singh Sukhu
17
SHARES
565
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार को सत्ता में आए 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी मंत्रिमंडल नहीं बन पाया है। ऐसे में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन के भीतर 1.71 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) देने का पहला वादा पूरा नहीं हो सका है। प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को सरकारी क्षेत्र में एक लाख नौकरियां देने का कांग्रेस का दूसरा वादा था।

सुक्खू ने मंत्रिमंडल बैठक में निर्णय लाने की घोषणा की थी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 11 दिसंबर को शपथ ली थी। उस समय सुक्खू ने दस दिन के भीतर कांग्रेस की दस गारंटियों में से दो को पहली मंत्रिमंडल बैठक में निर्णय लाने की घोषणा की थी। मौजूदा स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री सुक्खू कोरोना संक्रमित होकर दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में आइसोलेट हैं। दिसंबर की 20 तारीख भी बीत गईहै, लेकिन अभी तक सरकार मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है।

इन्हें भी पढ़े

Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Load More

एक लाख 71 हजार कर्मचारियों से किया था वादा
अब स्थिति ऐसी बन रही है कि शायद मंत्रिमंडल नए साल में ही गठित हो। ओपीएस लागू होने के इंतजार में कर्मचारी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश के सरकारी क्षेत्र में सेवारत पुरानी पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत एक लाख 71 हजार कर्मचारियों से वादा किया था कि सत्ता में आते ही कांग्रेस पहला कार्य ओपीएस लागू करने का करेगी। लेकिन ओपीएस लागू करने के संबंध में औपचारिकताएं पूरा करने के लिए आधिकारिक स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। एनपीएस के तहत 2003 के बाद सरकारी नौकरी करते हुए 20 हजार से अधिक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें ओपीएस का लाभ मिलेगा या नहीं, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। ऐसे कर्मचारियों की संख्या अधिक है, जिन्होंने दस साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया।

सीएम के स्वस्थ होकर लौटने पर मंत्रिमंडल का कार्य पूरा होगा
वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादों पर अडिग है और हर वादा पूरा किया जाएगा। इस समय हालात ऐसे बने हैं कि मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित होने के कारण आइसोलेट हैं। जैसे ही वह स्वस्थ होकर शिमला लौटेंगे, पहले मंत्रिमंडल गठन का कार्य पूरा होगा। उसके बाद सरकार ओपीएस और एक लाख नौकरियां देने के संबंध में निर्णय लेगी। सत्ता से बाहर हुई भाजपा को स्वीकारना चाहिए कि उन्हें लोगों ने चुनाव में पराजित किया है। कांग्रेस प्रदेश के लोगों की हर अपेक्षा को पूरा करेगी।

कांग्रेस सरकार 10 गारंटियों को पूरा करेगी
सुक्खू ने दिल्ली से दिए प्रस्ताव तैयार करने के आदेशदिल्ली स्थित हिमाचल सदन में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग के अधिकारियों को ओपीएस लागू करने का प्रस्ताव तैयार रखने के लिए कहा है। सुक्खू ने कहा कि उनके शिमला लौटने से पहले वित्त विभाग ओपीएस लागू करने का प्रस्ताव तैयार रखें। कांग्रेस सरकार 10 गारंटियों को पूरा करेगी। इसमें किसी को कोई संशय नहीं होना चाहिए।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
महिला कुश्ती खिलाडियों

खेलों के पीछे शर्मनाक खेल

February 2, 2023
RSS

विजयादशमी के पावन पर्व पर RSS शताब्दी वर्ष का भव्य शुभारंभ! राष्ट्र सेवा का नया अध्याय

September 22, 2025
अध्यक्ष लालचंद शर्मा

बढती मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

March 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा
  • केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका
  • पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.