Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

डोल रही धरती-कांप रहीं इमारतें, क्या साल जाते-जाते दे जाएगा बड़ा झटका?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 6, 2023
in राष्ट्रीय
A A
19
SHARES
648
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भूकंप से एक बार फिर दिल्ली NCR की धरती डोल उठी. यह तीन दिन में लगातार दूसरी बार हुआ है. इससे पहले तीन नवंबर को दिल्ली से लेकर पटना तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई थी. सोमवार शाम को जो भूकंप आया उसकी तीव्रता तकरीबन रिक्टर स्केल पर 5.6 रही. दोनों ही भूकंपों का केंद्र नेपाल रहा. बेशक सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता पिछले भूकंप से कम रही, लेकिन इसकी दहशत ज्यादा थी.

शुक्रवार देर रात नेपाल में आए भूकंप से कई मकान जमींदोज हो गए थे, इससे 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, इतने ही लोग तकरीबन गायब थे. ऐसे में जब सोमवार को भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए. काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. दिल्ली NCR के लिए ये चिंता की बात इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि इस साल भूकंप की घटनाओं में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है. खास बात है कि इस साल भूकंप का पहला झटका दिल्ली NCR वालों को साल के पहले दिन ही महसूस हुआ था. तब से भूकंप के झटकों की तीव्रता में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सवाल तो ये भी उठ रहे हैं कि क्या बार-बार भूकंप के ये झटके किसी बड़ी तबाही का संकेत को नहीं दे रहे?

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

इस साल देश में 38 बार आ चुका है भूकंप

2023 साल में अब 38 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. इनके सर्वाधिक प्रभावित इलाका दिल्ली NCR ही रहा है, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक साल के पहले दिन ही दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस हुए थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 रही थी. इस भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था. यदि साल के सबसे तेज भूकंप की बात की जाए तो दो दिन पहले आया 6.4 तीव्रता का भूकंप सबसे तेज था, जिसने नेपाल में तबाही मचाई थी.

नवंबर के 6 दिन में 5 बार आया भूकंप

नवंबर माह के छह दिन बीते हैं, लेकिन इन छह दिनों के भीतर ही 5 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. इनकी शुरुआत हुई थी 1 नवंबर को जम्मू कश्मीर में आए भूकंप से. इस भूकंप की तीव्रता 3.2 रही थी. इसके बाद 3 नवंबर की रात को 6.4 तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसने नेपाल में अच्छी खासी तबाही मचाई. सोमवार को एक बार फिर भूकंप आने से पहले देश में तीन बार और धरती डोल चुकी है, हालांकि इनकी तीव्रता कम होने की वजह से इसका अहसास नहीं हुआ. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक 5 नवंबर को दोपहर 1 बजकर सात मिनट पर अयोध्या में 3.6 मैग्नीट्यूड तीव्रता वाला भूकंप आया था. इसके अलावा कल शाम को 5 बजकर 42 मिनट पर मणिपुर में भी 3.1 मैग्नीट्यूड तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस हुए थे. इस सूची में अंडमान, टिमोर, बेलोनिया, दो बार अफगानिस्तान और दो बाद ताजिकिस्तान में आए भूकंप को शामिल नहीं किया गया है.

अक्टूबर में 5 बार डोली धरती

2 अक्टूबर को पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए थे, रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता तकरीबन 5.2 थी. इस भूकंप का केंद्र नॉर्थ गारो हिल्स था, इस भूकंप के झटके बिहार तक महसूस हुए थे. इसके अगले ही दिन 3 अक्टूबर को Delhi NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटकेस महसूस हुए थे जिसकी तीव्रता 6.2 थी. 5 अक्टूबर को एक बार फिर Delhi NCR की धरती कांपी, यह भूकंप उत्तराखंड में आया था, जिसकी तीव्रता 3.2 रही. 15 अक्टूबर को एक बार फिर देश की राजधानी समेत आसपास के इलाकों में कंपन हुआ, इस भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद था. 30 अक्टूबर को एक बार फिर धरती डोली, इस बार तीव्रता 3.1 रही थी. इस भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
कृष्ण की जन्मस्थली

श्री कृष्ण की जन्मस्थली गोकुल से वृंदावन तक यमुना में जल्द चलती नजर आएंगी सोलर बोट्स

April 28, 2025
crude oil

कोविड के बाद दुनिया पर मंडरा रहा सबसे बड़ा ‘लॉकडाउन’ का खतरा, तेल संकट से बढ़ी चिंता

March 22, 2026
digvijay singh

दिग्विजय सिंह बोले- ‘ हां, बाबरी मस्जिद शहीद होने पर दंगे हमने करवाए’?

April 19, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.