Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अल नीनो आ रहा, भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ेगी मौसम की मार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 1, 2026
in राष्ट्रीय
A A
el niño
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इस साल प्रशांत महासागर में एक सुपर अल नीनो बनने की संभावना तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते पूरी दुनिया के मौसम पर असर पड़ सकता है। मौसम की यह घटना एशिया से लेकर अमेरिका तक असर डालेगी। कहीं पर यह बाढ़ तो किसी जगह भयंकर सूखे का कारण बन सकती है। अल नीनो उस घटना को कहते हैं, जब प्रशांत महासागर की सतह का पानी सामान्य स्तर से ज्यादा गर्म होने लगता है, जिसका असर वायुमंडल पर पड़ता है।

पिछले कुछ महीनों में प्रशांत महासागर का पानी तेजी से गर्म हुआ है। हाल ही में यूरोपीय क्लाइमेट एजेंसी की सैटेलाइट ने प्रशांत महासागर में 1000 किमी चौड़ी गर्म पानी की दीवार (केल्विन वेव) आगे बढ़ते देखी थी। अमेरिका के क्लाइमेट पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, जुलाई के आखिर तक अल नीनो बढ़ने की संभावना बढ़कर 82% हो गई है। कुछ समय पहले अप्रैल में यह अनुमान 65 प्रतिशत था। इस साल आने वाला अल-नीनो काफी शक्तिशाली हो सकता है। 2027 तक इसके एक मजबूत घटना में बदलने की 67% संभावना है। इसे सुपर अल-नीनो कहा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

सुपर अल-नीनो क्या है?

सुपर अल-नीनो कोई आधिकारिक शब्द नहीं है। यह एक बहुत मजबूत अल-नीनो के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अल नीनो की पहचान प्रशांत महासागर की सतह के तापमान के स्तर पर नजर रखकर की जाती है। अल नीनो तब कहा जाता है, जब समुद्र की सतह का तापमान लंबे समय के औसत से कम से कम 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो जाए। यह स्थिति लगातार पांच महीने तक बनी रहे। एक मजबूत अल नीनो के लिए तापमान का अंतर 1.5 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। वहीं, बहुत मजबूत अल नीनो के लिए यह अंतर कम से कम 2 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।

अल नीनो की शुरुआत प्रशांत महासागर में होती है, लेकिन इसका असर कई महाद्वीपों तक फैलता है। यह इस बार ऐसे समय में आ रहा है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था पहले से ही मध्य पूर्व में युद्ध के कारण ऊर्जा की कमी, उर्वरक की किल्लत और महंगाई के दबाव से जूझ रही है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2027 अब तक के सबसे गर्म सालों में से एक हो सकता है।

अल नीनो का दुनिया पर असर

अल नीनो की स्थिति आने पर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, उत्तरी अमेरिका और कनाडा आमतौर पर ज्यादा गर्म और सूखे हो जाते हैं। इसके चलते यहां सूखा और जंगल की आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके चलते भारत में मानसून की बारिश कमी हो सकती है। वहीं, दक्षिणी अमेरिका के चिली, अर्जेंटीना और पूर्वी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में ज्यादा बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

तूफान का खतरा

अल नीनो वाले साल में प्रशांत महासागर में तूफान की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। समुद्र का पानी उष्ण कटिबंधीय तूफानों को और ज्यादा ऊर्जा देता है। इसका मतलब है कि एशिया में तूफान से होने वाले नुकसान का खतरा बढ़ सकता है।

फसलों पर अल नीनो प्रभाव

अल नीनो के आने से सूखे की स्थिति फसलों का नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। जमीन पर पड़ने वाले असर के अलावा यह समुद्र में मछली पकड़ने के काम में भी रुकावट डाल सकता है। फसलों की कम पैदावार, मछली पकड़ने में कमी और खराब मौसम के कारण पशुओं के मरने से दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है।

भारत में कमजोर मानसून का अनुमान

अल नीनो की संभावना के कारण भारत ने साल 2026 में कमजोर मॉनसून का अनुमान लगाया है, जिसके 11 सालों में सबसे कम बारिश होगी। इसके चलते फसलों, खाने की चीजों की कीमतों और विकास को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। खासकर ऐसे समय में जब ईरान युद्ध के कारण अर्थव्यवस्था महंगाई के दबाव से जूझ रही है। यह मॉनसून पानी के जरूरी स्रोतों को भरने के लिए सालाना बारिश का लगभग 70% हिस्सा लाता है। कमजोर मॉनसून दबाव बढ़ा सकता है, जो महंगाई को 5.5% के औसत के करीब पहुंचा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
INS Arighat

इंडियन नेवी का ‘साइलेंट शिकारी’…चीन-PAK में भय भारी !

June 7, 2025
Chief Minister Yogi Adityanath

सीएम योगी ने जिला स्तर पर साइबर थाने और थाना स्तर पर साइबर सेल के जल्द गठन के दिये निर्देश

October 3, 2023
One Election

एक देश एक चुनाव के लिए संविधान में करने होंगे 2 बदलाव, मोदी सरकार यह कर पाएगी?

September 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.