Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

उतर गया हिंडनबर्ग रिसर्च का भूत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 22, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Hindenburg report
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के सभी शेयरों में आज काफी तेजी देखी जा रही है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में 17 फीसदी से अधिक तेजी आई है। इसी तरह अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयरों में 10 फीसदी उछाल आई है। ग्रुप की बाकी आठ लिस्टेड कंपनियों में कम से कम पांच फीसदी तेजी आई है। इनमें अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अंबूजा सीमेंट्स (Adani Cements), एसीसी (ACC), अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एनडीटीवी (NDTV) शामिल हैं। इस तेजी के साथ ही अडानी ग्रुप का मार्केट कैप एक बार फिर 10 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। अडानी-हिंडनबर्ग रिसर्च मामले के लिए गठित सुप्रीम कोर्ट की समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में यह दिख रही है।

24 जनवरी को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। एक महीने से अधिक समय तक आई इस गिरावट के कारण अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये घट गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शेयरों की कीमतों में हेराफेरी के आरोपों की जांच में मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के स्तर पर असफलता का निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है।

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

अडानी की रेकॉर्ड कमाई

सोमवार को अडानी ग्रुप के शेयरों की काफी मांग रही। WealthMills Securities के क्रांति बाथिनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट ने इनवेस्टर्स को कॉन्फिडेंस दिया है। दूसरी ओर ग्रुप अपने नॉन-कोर एसेट्स को मॉनिटाइज करने की योजना बना रहा है और इसके लिए इनवेस्टर्स के साथ मीटिंग कर रहा है। इन सब कारणों से निवेशकों को भरोसा बढ़ा है। यही कारण है कि अडानी ग्रुप के शेयरों में सोमवार को भारी तेजी देखने को मिली। इस तेजी से ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी भारी उछाल आई। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनेयर्स लिस्ट के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ में आज 4.4 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 50.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 24वें स्थान पर हैं।

सोमवार को कमाई के मामले में अडानी ने दुनिया के बाकी अमीरों को पीछे छोड़ दिया। दुनिया के सबसे बड़े रईस फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) की नेटवर्थ में 1.9 अरब डॉलर, झोंग शैनशैन की नेटवर्थ में 1.2 अरब डॉलर की तेजी आई। इतना ही नहीं अडानी के बड़े भाई विनोद शांतिलाल अडानी (Vinod Adani) की नेटवर्थ में भी आज 1.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 87.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 14वें स्थान पर है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
twitter

माइक्रोब्लागिंग प्लेटफार्म ट्विटर के और भी हैं विकल्प, जो देंगे Twitter को कड़ी टक्कर

November 17, 2022
Ayodhya

कण-कण में बसते हैं राम, आ रहे हैं मेरे राम

January 10, 2024

वेकोलि में मनाया गया बेसिक सुरक्षा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का ‘दीक्षांत समारोह’

April 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट
  • आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!
  • ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.