Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

सर्दी में अमृत का काम करेगा इस सब्जी का जूस, जानिए 5 बड़े फायदे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 5, 2025
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
गाजर का जूस
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सर्द मौसम भले ही सुहाना लगता हो, लेकिन इसी मौसम में बीमारियों का खतरा भी सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। ठंडी हवाएं,शरीर का तापमान गिरना, बढ़ता प्रदूषण, कम धूप मिलना और कमजोर इम्यूनिटी शरीर को जल्दी बीमार कर देती हैं। ऐसे में सेहत बनाए रखने के लिए इस मौसम में पौष्टिक और हेल्दी डाइट का सेवन करना बेहद जरूरी होता है।

इस मौसम में कुछ सब्जियों का जूस खासतौर पर गाजर का जूस बेहद असरदार साबित होता है। सर्द मौसम में अक्सर लोग सर्दी जुकाम के डर से जूस नहीं पीते लेकिन अगर आप सर्द मौसम में बॉडी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप गाजर का जूस पी सकते हैं। गाजर का जूस स्किन से लेकर आंखों,दिल और किडनी तक के लिए फायदेमंद होता है।

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
इलायची

सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

September 8, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026
Load More

FISICO Diet and Aesthetic Clinic में डायटीशियन डॉ. विधि चौला के अनुसार सर्दियों में गाजर का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। गाजर का जूस आंखों, त्वचा, दिल और लिवर को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन A इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं। गाजर का जूस सर्दियों की धूप में हेल्दी ड्रिंक का सबसे अच्छा विकल्प है।  ठंड के मौसम में मिलने वाली कुरकुरी और रंगीन गाजर न केवल आपके सलाद प्लेट को खूबसूरत बनाती है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी टॉनिक से कम नहीं।

गाजर में कैरेटिनॉइड्स, फ्लेवोनॉइड्स, पॉलीऐसिटिलीन, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड्स शरीर को संक्रमणों से बचाते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दी में गाजर का जूस पीने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं।

गालों पर आती है सुर्खी और स्किन होती है हेल्दी

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन A में बदल जाता है, जो स्किन की कोशिकाओं को रिपेयर करता है, झुर्रियों को कम करता है और नैचुरल कोलेजन को बढ़ाता है। ये स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है और पिगमेंटेशन घटाता है। गाजर का जूस जरूरत से ज्यादा पीने पर स्किन पर नेचुरल तरीके से सुर्खी आती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में है मददगार

गाजर में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की मांसपेशियों पर दबाव कम करते हैं और ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करते हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि गाजर का जूस सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। हालांकि किडनी की समस्या वाले लोगों को इसे डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए।

आंखों की बढ़ती है रोशनी

गाजर में विटामिन A, C, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे कैरेटिनॉइड्स पाए जाते हैं जो आंखों को तेज धूप और हानिकारक रोशनी से बचाते हैं। इस जूस का अगर रोज सेवन किया जाए तो आपकी आंखों के चश्मे का नंबर घट सकता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

गाजर के जूस का सेवन करने से इम्यून सिस्टम  मजबूत बनता हैं और शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देता हैं। ये जूस सर्दी में बीमारियों से बचाव करता है।

लिवर होता है डिटॉक्स और पाचन रहता है दुरुस्त

गाजर के कैरोटिनॉइड फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज कर लिवर सेल्स को डैमेज से बचाते हैं और बाइल फ्लो को बढ़ावा देते हैं, जिससे फैट ब्रेकडाउन और डिटॉक्सिफिकेशन बेहतर होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज से राहत देता है।

दिल को रखे मजबूत

गाजर का फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। बीटा-कैरोटीन दिल की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है और सूजन को कम करता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा घटता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ayurvedic medicine

कागज के कचरे से बनेंगी दर्द की दवाएं, प्रदूषण कम करने का नया जुगाड़ आ गया!

July 13, 2023
CM Dhami

कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, माणा रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की

March 1, 2025
Quad countrie

रूस नहीं, अमेरिका और क्‍वॉड देश हैं भारत के सच्‍चे दोस्‍त

February 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.