Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

DL और RC बनवाने के लिए खत्म होगी Aadhaar या पासपोर्ट की अनिवार्यता!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 25, 2023
in राष्ट्रीय
A A
23
SHARES
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही टेक्नोलॉजी और लोगों की सूझ-बूझ के दम पर सरकारी काम पहले से आसान होते जा रहे हैं। एक समय था, जब लोग छोटे से छोटे काम के लिए सरकारी दफ्तर जाने से डरते थे। कारण था वहां लगने वाला समय। अभी की स्थिति में इन चीजों में सुधार देखने को मिला है, सरकार लगातार जनसुविधाओं को आसान बनाने की कोशिश में है। इससे संबंधित एक खबर सामने आई है।

जल्द ही आप आधार, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट के अलावा अन्य दस्तावेज जमा करके ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे या अपने वाहन का पंजीकरण करा सकेंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा ये प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि अभी ये देखा जाना बाकी है कि इस प्रक्रिया को कब तक अमल में लाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

EPFO

अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा

April 2, 2026
India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
pan card

आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

April 2, 2026
ATM card

अब अलर्ट रहें ATM यूजर्स, वरना भारी पड़ेगा हर ट्रांजैक्शन

April 2, 2026
Load More

Driving License और वाहन RC बनाना होगा और आसान

कई बार हम सरकारी दस्तावोजों में अभाव के चलते कई सारे जरूरी काम करने से वंचित रह जाते हैं। इनमें ही नई Driving License और RC प्राप्त करना भी शामिल है। अभी के समय में अगर आप को डीएल या फिर आरसी की आवश्यकता पड़ती है तो आपके पास आधार, मतदाता पहचान पत्र या फिर पासपोर्ट होना आवश्यक है। सरकार इन्हे आपकी पहचान का सबसे बेहतर प्रमाण मानती है।

अगर आपके पास इनमें से एक भी दस्तावेज नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपके लिए Driving License और RC प्राप्त करना नामुमकिन जैसा है।

शामिल हो सकते हैं ये दस्तावेज

हाल ही में सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नया प्रस्ताव पेश किया है। मंत्रालय ने लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पहचान, पते और उम्र के प्रमाण के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची का विस्तार करने का प्रस्ताव दिया है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 10 मई तक फीडबैक मांगते हुए प्रस्तावित दस्तावेजों की सूची साझा की है। इनमें राशन कार्ड या पीडीएस फोटोग्राफ कार्ड, राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों का सेवा प्रमाण पत्र, किसान फोटो पासबुक, विकलांगता पहचान पत्र और सरकार द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र शामिल हैं। प्रस्ताव के अनुसार, सरकार द्वारा जारी किए गए ट्रांसजेंडर आईडी कार्ड या सर्टिफिकेट को भी वैध दस्तावेज माना जाएगा।

मंत्रालय ने क्या कहा

मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि उसने डीएल या पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त दस्तावेजों की सूची का प्रस्ताव करते समय आधार के अद्यतन के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से संदर्भ लिया है। मंत्रालय ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों को DL और RC जारी करने के लिए पहचान, पता और उम्र के प्रमाण के रूप में जारी किए गए मूल देश के विदेशी पासपोर्ट (वैध या समाप्त दोनों) के साथ दीर्घकालिक वीजा स्वीकार किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
emergency

25 जून 1975… लोकतंत्र पर काला धब्बा, आपातकाल की वो स्याह रात !

June 25, 2025
Asakhya Samaj Party

मुथुट गोल्ड लोन धोखाधड़ी बंद हो, बलात्कारियों को फांसी की सजा हो : सुभाष बिसाईया

October 4, 2024
राजद और लेफ्ट

राजद और लेफ्ट के नेता क्या करेंगे?

December 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.