Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में बढ़ा सांसों पर संकट, अभी और घुटेगा दम…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 26, 2023
in दिल्ली
A A
दिल्ली में वायु प्रदूषण
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण (Pollution in Delhi) की स्थिति चिंताजनक है. दशहरे के अगले दिन हवा की गुणवत्ता पिछले साल की तुलना में अधिक गंदी थी, लेकिन 2021 की तुलना में बेहतर थी. मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 220 था, जो बुधवार को थोड़ा बिगड़कर 243 हो गया. हालांकि गुरुवार को AQI और बिगड़ गया और यह 256 पहुंच गया. एक्सपर्ट ने बिगड़ते AQI का कारण अक्टूबर के अंत में पड़ने वाले त्योहार को बताया.

TOI के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद कुछ स्थानों पर पटाखे जलाए गए, लेकिन बुधवार को हवा की गति बढ़ने के कारण हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में नहीं पहुंची. बता दें कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 1 अक्टूबर से 1 जनवरी 2024 तक ग्रीन पटाखों सहित सभी प्रकार के पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 में दशहरा के दिन (5 अक्टूबर) AQI 211 ‘खराब’ श्रेणी में था.

इन्हें भी पढ़े

vehicles

दिल्ली में पुरानी गाड़ियां होंगी जब्त, पार्किंग में खड़े वाहन भी सुरक्षित नहीं

February 15, 2026

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
Load More

हालांकि, त्योहार के एक दिन बाद क्षेत्र में तेज हवाएं चलने के कारण AQI सुधरकर ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 79 हो गया. और आसपास के इलाकों में बारिश हुई. यहां तक कि साल 2015 के बाद से साल 2021 में दशहरे के बाद सबसे साफ दिन देखा गया जब सीपीसीबी ने AQI पर नजर बनाए रखा. 2021 में, दशहरे के दिन (15 अक्टूबर) AQI ‘मध्यम’ श्रेणी में 198 था, लेकिन अगले दिन यह बढ़कर ‘खराब’ श्रेणी में 284 हो गया.

आगे का कैसा रहेगा हाल

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी सिस्टम के अनुसार, शनिवार तक वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा एकत्रित किए गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को पंजाब, हरियाणा और यूपी में क्रमशः 398, 58 और 30 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं. मंगलवार को हरियाणा और उत्तर प्रदेश में धान के अवशेष जलाने की क्रमश: 70 और 38 घटनाएं दर्ज की गईं.

आज से शुरू होगा रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान

वहीं राजधानी में लोगों को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान गुरुवार यानी आज से शुरू होने वाला है. इस अभियान की शुरूआत आईटीओ चौराहे से होगी. 28 को बाराखंभा और 30 अक्टूबर को चंदगीराम अखाड़ा चौराहा और दो नवंबर को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इसे चलाया जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Soniya Gandhi

‘सास और जीवनसाथी को खोकर यहां आई थी…’, सोनिया गांधी ने लिखी इमोशनल चिट्ठी

February 16, 2024
Israel-Hezbollah conflict

15 दिनों में ही घुटनों पर आया हिजबुल्लाह, युद्धविराम की अपील की

October 10, 2024
CM Dhami

इंजीनियरिंग कॉलेज में तय मानकों के अनुसार की जाए फैकल्टी की तैनाती : सीएम धामी

April 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में भारत ने बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड!
  • जमीन या घर? जानिए निवेश के लिए क्या है बेहतर विकल्प
  • दो योजनाओं पर खर्च होगा ग्रामीण विकास का सबसे ज्‍यादा पैसा!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.