Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कांग्रेस आलाकमान तक पहुंची हिमाचल में उठी ‘कलह’ की चिंगारी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 12, 2023
in राज्य
A A
Sonia-Rahul
23
SHARES
762
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुए आठ महीने का वक्त बीत चुका है. लेकिन प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नेतृत्व वाली सरकार की परेशानी थमने का नाम ही नहीं ले रही है. प्रदेश में एक ओर आपदा से हो रहे नुकसान की चिंता है. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की अंदरूनी कलह भी मुख्यमंत्री की चिंता बढ़ा रही है. कांग्रेस नेताओं का खुले मंच से अपनी सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलना, मुख्यमंत्री की परेशानी बढ़ा रहा है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की परेशानी अब और भी ज्यादा बढ़ चुकी है. क्योंकि इस अंदरूनी कलह की चिंगारी आलाकमान तक भी जा पहुंची है.

मंत्री पद पर दावेदारी ठोक रहे विधायक

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

मौजूदा वक्त में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में तीन पद खाली पड़े हुए हैं. संभावित मंत्री लगातार इस पद पर लॉबिंग कर रहे हैं और अपनी एडजेस्टमेंट के इंतजार में हैं. जानकारों का मानना है कि मौजूदा वक्त में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल में भारी क्षेत्रीय असंतुलन है. यही वजह है कि भाजपा आए दिन ऑपरेशन लोटस की चर्चाओं को हवा दे रही है. हाल ही में विधायक राजिंदर राणा ने सोशल पर गीता ज्ञान देते हुए शब्दों का खेल कर मंत्री पद पर दावेदारी पेश की. उनकी इसी पोस्ट पर पूर्व मंत्री और विधायक सुधीर शर्मा ने भी ‘वक्त है बलवान’ का ज्ञान देकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी.

कृषि मंत्री के बेटे ने ही दे डाली सलाह

दोनों ही नेताओं की सोशल मीडिया पर टिप्पणी के बाद सरकार में वरिष्ठ मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया. साथ ही यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणी करने से मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलती. मंत्री पद हासिल करने के लिए इंतजार करना पड़ता है. बात यहां भी थम जाती तो ठीक था, लेकिन फिर चौधरी चंद्र कुमार के बेटे और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने ही अपने पिता को अन्य विधायकों को ज्ञान न देते हुए अपने इलाके में ध्यान देने की हिदायत दे डाली.

कृषि मंत्री ने की संज्ञान लेने की मांग

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक नीरज भारती अपने कार्यकर्ताओं को तरजीह न मिलने से परेशान हैं. इसके अलावा वह अपने पिता कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार पर अपने ही जिला के एक विधायक के अत्यधिक प्रभाव से भी नाराज चल रहे हैं. इससे पहले सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले दोनों विधायकों की ओर से सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने आलाकमान से हस्तक्षेप करने की मांग की थी. चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि यह अनुशासनहीनता है और इस पर आलाकमान को संज्ञान लेना चाहिए.

नेताओं को बयानबाजी से बचना चाहिए

हिमाचल प्रदेश में लगातार तेज हो रही सरगर्मी अब आलाकमान तक भी पहुंच चुकी है. आलाकमान भी पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार मीडिया में हो रही बयानबाजी से परेशान है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं को शांत करवाकर मीडिया में बयानबाजी से बचने के लिए कहा गया है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक साल से भी काम का वक्त रह गया है. ऐसे में पार्टी कोई भी रिस्क नहीं लेना चाह रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि फिलहाल सरकार का पूरा ध्यान आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में है. अभी मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई चर्चा नहीं है. हालांकि इससे पहले भी मुख्यमंत्री कहते रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार तो कभी भी हो सकता है. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. कुल-मिलाकर कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं है और आलाकमान ने इस अस्त-व्यस्त व्यवस्था को ठीक करने की सख्त हिदायत भी दे दी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Yogi

लिफ्ट की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने प्रदेश में लागू होगा कानून: सीएम योगी

December 26, 2023
CM Dhami

महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए सीएम धामी, आचार्यों को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित

March 15, 2024
Investigation and revelations on use of dark web

डार्क वेब का इस्तेमाल, दिल्ली नॉएडा के स्कूलों में मिली धमकी पर जांच और खुलासे!

May 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.