Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

शुरू हो गया ‘मोका’ का आतंक, खतरे में 10 लाख जिंदगी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 14, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Mocha
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : बांग्लादेश-म्यांमार के तटों पर तबाही मचा रहे ‘मोका’ को पिछले दो दशकों का सबसे शक्तिशाली चक्रवात बताया जा रहा है, यानी पिछले 20 सालों में बांग्लादेश में अब तक ऐसा कोई खतरनाक चक्रवात नहीं आया है. अब तक की खबर के मुताबिक ‘मोका’ का बांग्लादेश और म्यांमार के तटीय इलाकों से टकराना शुरू हो चुका है. इससे पहले यह तेज होकर 5वीं श्रेणी के तूफान में बदल गया था. चक्रवात की वजह से इन इलाकों में भारी बारिश हो रही है. इसके अलावा 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. अनुमान है कि इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में खतरनाक बाढ़ आ सकती है.

इन इलाकों में तबाही

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘मोका’ बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी सीमावर्ती कॉक्स बाजार जिले को प्रभावित कर सकता है. गौरतलब है कि इस इलाके में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि चक्रवात कॉक्स बाजार से 250 किलोमीटर दूर है और अब तट को पार कर रहा है. एक अनुमान के मुताबिक तेज हवाओं की वजह से 8-12 फुट की लहरें उठ सकती हैं. इसकी वजह से कॉक्स बाजार और चटगांव के निचले इलाकों में पानी भर सकता है. वहीं 5 से 7 फुट ऊंची लहरें उठने से फेनी, नोआखली, लक्ष्मपुर, चांदपुर और भोला के निचले इलाकों में बाढ़ आने की आशंका है.

आया खतरे का ‘तूफान’

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ‘मोका’ लगभग दो दशकों में बांग्लादेश में आए सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में से एक है. वर्तमान समय में यह चौथी और पांचवीं श्रेणी के तूफान के बराबर तीव्र हो गया है. खबर है कि लगभग 5 लाख लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है. तूफान से निपटने की तैयारी के तौर पर बांग्लादेश ने प्रभावित क्षेत्र के पास के हवाई अड्डों को बंद कर दिया है. मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और सहायता कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कई टन सूखे खाद्य पदार्थ की व्यवस्था की है और रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में दर्जनों एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल दलों को तैयार रखा है.

भूस्खलन की चेतावनी

अधिकारियों को डर है कि ‘मोका’ की वजह से ऊंची लहरें उठ सकती हैं जिससे बाढ़ आ सकती है और भूस्खलन हो सकता है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेतावनी दी है कि चक्रवात बांग्लादेश और म्यांमार के तटों के आसपास भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कारण बनेगा. हालांकि, बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मोहम्मद अजीज-उर-रहमान ने कहा कि बांग्लादेश के लिए खतरा कम हो गया है. उन्होंने कहा कि म्यांमार और उसके दक्षिणी क्षेत्र के लिए खतरा ज्यादा हो सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
The film 'Meethi Maa Ku Ashirwad'

उत्तराखंड: 30 अगस्त को फिल्म ‘मीठी-मां कु आशीर्वाद’ सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

August 28, 2024
donald trump

अमेरिका की साम्राज्यवादी सोच के विरुद्ध बन रहे नए समीकरण

January 20, 2026
paddy procurement center

धान उपार्जन केन्द्र में भ्रष्टाचार की खेती : किसान की उपज पर डाका..!

January 21, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.