Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रूस से सस्ता तेल खरीदने को लेकर अमेरिका ने भारत को दी नसीहत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 6, 2022
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l यूक्रेन पर हमले के कारण रूस पर लगे प्रतिबंधों के बीच अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा है कि वो रूस से किसी तरह का ऊर्जा आयात न बढ़ाए. एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि रूसी तेल या अन्य रूसी सामानों के आयात में तेजी लाना भारत के हित में नहीं है.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को कहा, ‘हमें नहीं लगता कि रूसी ऊर्जा और अन्य वस्तुओं के आयात में तेजी लाना या आयात को बढ़ाना भारत के हित में है.’ रूस भारत को रियायती दरों पर ईंधन तेल मुहैया करा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस भारत को 35 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दे रहा है. रूस पर लगे प्रतिबंधों के कारण डॉलर में व्यापार करना रूस के लिए संभव नहीं है इसलिए दोनों देश भुगतान के अन्य तरीकों पर बातचीत कर रहे हैं.

इन्हें भी पढ़े

Israel-Iran war

दुनिया में हाहाकार! दिखने लगे हैं ईरान-अमेरिका युद्ध के साइड इफेक्ट्स

March 5, 2026
पेट्रोल उत्पाद

भारत के दोस्‍त ने तेल सप्‍लाई पर खत्‍म कर दी टेंशन!

March 5, 2026
us israel attack on iran

ईरान का ‘मल्टी-लेयर’ वार मशीन, अमेरिका-इजरायल परेशान क्यों?

March 5, 2026
India-Finland

भारत ने यूरोप में बना लिया एक और दोस्त, अमेरिका-चीन ख़त्म होगी निर्भरता

March 5, 2026
Load More

इन खबरों के बीच भारत पर रूसी तेल न खरीदने का दबाव बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र के लिए अमेरिकी उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह बीते बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे. इस दौरान उन्होंने भारत से आग्रह किया कि वो रूस के साथ अपने संबंधों को न बढ़ाए.

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत यात्रा के दौरान दलीप सिंह ने चेताते हुए कहा था कि अगर भारत रूस से कम दरों पर तेल खरीदता है तो उसे अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा. अब अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ने भी भारत पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की है. जेन साकी ने कहा, ‘हर देश को उन प्रतिबंधों का पालन करना चाहिए जो अमेरिका ने लगाए हैं और जिन्हें हमने पूरी दुनिया में लागू किया है.’

दरअसल, साकी से सवाल किया गया कि क्या अमेरिका भारत और चीन पर दबाव बना रहा है ताकि वो इन देशों को रूसी ईंधन खरीदने से रोक सके? जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं कहना चाहती हूं कि ऊर्जा आयात के भुगतान पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है. सभी देश अपने हिसाब से फैसले ले रहे हैं. हमने और कई देशों ने भले ही रूस से ईंधन खरीद पर प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन बाकी देश अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं.’

लेकिन दलीप सिंह की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए साकी ने ये भी कहा कि रूस से व्यापार बढ़ाना भारत के हित में नहीं है. उन्होंने कहा, ‘अपनी यात्रा के दौरान दलीप ने अपने समकक्षों से जो बात कही वो ये है कि हम रूसी तेल और अन्य वस्तुओं के आयात में तेजी लाने को भारत के हित में नहीं मानते.’

साकी ने जोर देकर कहा कि यूं भी भारत रूस से केवल 1-2% ईंधन तेल ही आयात करता है. उन्होंने कहा कि दलीप सिंह ने अपनी भारत यात्रा के दौरान रूसी तेल से निर्भरता खत्म करने के लिए भारत को अमेरिकी मदद की पेशकश की थी.

पिछले हफ्ते जब रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत आए थे तब रूस से तेल खरीद के भुगतान के तरीकों पर भारत से बातचीत की गई थी. उन्होंने कहा था कि भारत और रूस प्रतिबंध के कारण भुगतान के दूसरे तरीकों पर बात कर रहे हैं. ऐसी खबरें भी आई हैं कि भारत ने हाल के हफ्तों मे रूसी तेल की खरीद में बढ़ोतरी की है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि भारत के लिए उसके सुरक्षा हित सर्वोपरि हैं. अगर ईंधन मिलेगा तो भारत उसे खरीदेगा.

भारत पर दबाव बना खुद रूस से भारी मात्रा में तेल आयात कर रहा अमेरिका

अमेरिका एक तरफ तो भारत पर लगातार दबाव बना रहा है कि भारत रूस से तेल न खरीदे लेकिन वो खुद रूस से ताबड़तोड़ तेल की खरीददारी कर रहा है. इसकी जानकारी रूसी सुरक्षा परिषद के उप-सचिव मिखाइल पोपोव ने रविवार को रूसी मीडिया को दी.

पोपोव ने बताया कि अमेरिका ने रूस से कच्चे तेल की खरीददारी में पिछले एक हफ्ते में 43% की बढ़ोतरी की है. रूसी अधिकारी ने कहा कि यूरोप को अमेरिका से इसी तरह की उम्मीद रखनी चाहिए. अमेरिका रूस से खनिज उर्वरकों की भी खरीद कर रहा है. अमेरिका सस्ते रूसी तेल को खरीदकर यूरोपीय देशों को उच्च दरों पर बेच रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करके अमेरिका तेल बाजार को नियंत्रित करना चाहता है. Live TV

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC फाउंडेशन

REC के सहयोग से भक्तिवेदांत आई हॉस्पिटल ने ग्रामीणों की कराई नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

April 18, 2025
historical film 'Phoole

ऐतिहासिक फिल्म ‘फूले’ को बिना काट छांट के प्रदर्शित करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

April 18, 2025
Indifference of opposition parties towards RVM

विपक्षी दलों का RVM के प्रति बेरुखी!

January 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दुनिया में हाहाकार! दिखने लगे हैं ईरान-अमेरिका युद्ध के साइड इफेक्ट्स
  • भारत के दोस्‍त ने तेल सप्‍लाई पर खत्‍म कर दी टेंशन!
  • ईरान का ‘मल्टी-लेयर’ वार मशीन, अमेरिका-इजरायल परेशान क्यों?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.