Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

UN में बोले एस. जयशंकर : दुनिया विनाश की कगार पर, हर चीज का हथियार जैसा इस्तेमाल हो रहा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 27, 2026
in राष्ट्रीय
A A
S. Jaishankar
19
SHARES
637
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया को चेताया है कि हर चीज का हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और दुनिया विनाश की कगार पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि फाइनेंस, बाजार तक पहुंच, सप्लाई चेन और टेक्नोलॉजी सहित लगभग हर चीज का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘हम निरंतर खतरों और दबावों के बीच विनाश की कगार पर खड़े हैं। बस एक और कदम हमें तबाही में धकेल सकता है।’ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 80 साल बीतने के बाद स्थिरता, सुरक्षा को मजबूत करना हमारी आदत बन जानी चाहिए थी। लेकिन इसके बजाय ‘हर चीज का हथियारों का तरह इस्तेमाल’ हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े

lng train india

गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
PM Modi

मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना

September 27, 2026
Gyanesh Kumar

ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

September 27, 2026
ai data lab

AI सीखने सरकार दे रही ट्रेनिंग, कई कोर्स फ्री, जानें कहां से शुरू करें

September 27, 2026
Load More

उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि संसाधन और कनेक्टिविटी का इस्तेमाल अब खास तौर पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है, जिससे देश जोखिम कम करने और अलग-अलग विकल्प तलाशने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘हालाँकि इससे कुछ हद तक उनके हित सुरक्षित हो सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर माहौल अब भरोसे या सद्भावना वाला नहीं रहा है।’

ग्लोबल साउथ का 4एफ संकट

विकासशील देशों की स्थिति सबसे ख़राब बताते हुए जयशंकर ने ‘4एफ संकट’– फूड, फ्यूल, फर्टिलाइजर और फाइनेंस का ज़िक्र किया। उन्होंने चेतावनी दी कि सुपर अल नीनो, उर्वरक की कमी और अनाज के व्यापार में रुकावटें मिलकर बहुत बड़ा ख़तरा पैदा कर रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स पर हो रही प्रगति पर दबाव बढ़ रहा है।

पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

जयशंकर ने आतंकवाद के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि एक ‘आतंकवाद का बार-बार इस्तेमाल करने वाले देश’ ने पिछले दिन महासभा के सामने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया। उसने आतंकवाद को सामान्य बताने और उसके परिणामों से बचने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘यह नहीं चलेगा। आतंकवाद के खिलाफ खुद को बचाने का हमारा अधिकार हम इस्तेमाल करेंगे।’

विदेश मंत्री ने जोर दिया कि दोस्ती और सद्भाव आतंकवाद के साथ नहीं चल सकते। राज्य प्रायोजित और सीमा पार आतंकवाद वैश्विक व्यवस्था का सीधा अपमान है। ऐसे देशों को जवाबदेह ठहराना और आतंक वित्तपोषण को उजागर कर रोकना जरूरी है।

खाड़ी संकट पर क्या बोले?

खाड़ी क्षेत्र के संघर्ष को पहले से मुश्किल स्थिति और बिगाड़ने वाला बताते हुए जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों को निशाना बनाने को ‘बिल्कुल अस्वीकार्य’ क़रार दिया। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने, नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा व व्यापार की बेरोक-टोक आवाजाही सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि रेड सी से ब्लैक सी तक हमले फैल गए हैं। भारतीय नाविकों समेत कई देशों के नाविकों की जान गई है। भारत ने लाइबेरिया और 23 अन्य देशों के साथ मिलकर ऐसे हमलों के खिलाफ वैश्विक जनमत जुटाने की पहल की है।

यूक्रेन युद्ध पर भारत का रुख

यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को दोहराया- ‘अनंत युद्ध अब युद्ध के अंत में बदलना चाहिए।’ भारत शांति के प्रयासों का समर्थन करता है। साथ ही नाविकों की सुरक्षा, अनाज और ऊर्जा की आपूर्ति पर भी तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। भारत खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार है।

एआई के दुरुपयोग से पूर्वाग्रह बढ़ने और आपसी सम्मान घटने की बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि हर देश को अपने मॉडल और रणनीति खुद तय करने का अधिकार होना चाहिए। भारत ग्लोबल साउथ के साथ एआई साझेदारी आगे बढ़ाएगा।

भारत ने 78 देशों में 600 बड़े विकास प्रोजेक्ट चलाए हैं। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा गठबंधन और ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस का जिक्र करते हुए उन्होंने भारत की आपदाओं में पहली मदद पहुंचाने वाली भूमिका भी बताई।

जयशंकर ने कहा कि 1945 के बाद का विश्व व्यवस्था नए हकीकत के आगे झुक रही है। बहुध्रुवीय दुनिया के अनुकूल होने में कठिनाई से आज की अशांति पैदा हो रही है। सुधारे गए बहुपक्षवाद की ज़रूरत रोज बढ़ रही है। आर्थिक और राजनीतिक संतुलन बदल रहा है, अब सांस्कृतिक संतुलन भी आगे बढ़ाना होगा।

उन्होंने महात्मा गांधी के शब्दों को याद दिलाया जो संयुक्त राष्ट्र भवन के बाहर लिखे हैं- ‘शांति का कोई रास्ता नहीं है। शांति ही रास्ता है।’ ये शब्द आज के समय के लिए प्रेरणा हैं। जयशंकर के इस भाषण में वैश्विक चुनौतियों पर भारत का साफ और मजबूत रुख दिखा। उन्होंने आतंकवाद, आर्थिक दबाव और संघर्षों पर कड़ी बात कही, साथ ही शांति और सहयोग की अपील भी की।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Wagner Group

वैगनर ग्रुप की आखिर पुतिन से बेवफाई की क्या है असली वजह?

June 24, 2023
Badminton Association of India

आरईसी लिमिटेड के सहयोग से भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित 11 दिवसीय कोच विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

July 7, 2024
संदेशखाली का घटनाक्रम

पश्चिम बंगाल: संदेशखाली का घटनाक्रम सियासी भंवर में फंसा!

February 22, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.